नीतू कपूर और नोरा फतेही का वायरल हुआ ये सिज़लिंग डांस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नीतू कपूर और नोरा फतेही का वायरल हुआ ये सिज़लिंग डांस

बॉलीवुड की दो हसीनाएं नीतू कपूर और नोरा फतेही को ‘प्यार दो प्यार लो’ गाने पर इतने ग्रेस

किड्स डांस रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर में एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने सिजलिंग अंदाज से जलवे बिखेरती हुई नज़र आने वाली हैं। नोरा के साथ इस शो को मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर और कोरियोग्राफर मर्ज़ी पेस्तोनजी भी जज करेंगे। तीनों जजेस डांस दीवाने के मंच पर एक दूसरे के साथ काफी मस्ती भरा टाइम स्पेंड कर कर रहे हैं।
1649156429 neetu kaooor and nora fatehi spotted at filmcity
आपको बता दें, नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ये डांस दीवाने के सेट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में नीतू कपूर बॉलीवुड की डांसिंग डीवा नोरा फतेही के साथ थिरकती हुई नज़र आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीतू कपूर अपनी सीट पर बैठे हुए ही नोरा के साथ फेमस सॉन्ग ‘प्यार दो प्यार लो’ पर अपने डांसिंग स्टाइल से जलवे बिखेरती हुई देखी जा सकती है।
बॉलीवुड की दो हसीनाएं नीतू कपूर और नोरा फतेही को ‘प्यार दो प्यार लो’ गाने पर इतने ग्रेस के साथ थिरकते देखना फैंस के लिए खास ट्रीट की तरह है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं एक यूज़र ने वीडियो पर कमेंट किया – ‘ये दोनों कितने क्यूट हैं’। एक और यूजर ने लिखा- ये दोनों साथ में बेहद क्यूट लगते है।

नोरा फतेही इस वीडियो में शॉर्ट ड्रेस में नज़र आ रही हैं। नोरा ने लाइट ग्लोइंग मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। स्ट्रेट मिडिल पार्टेड हेयर में नोरा डीवा लग रही हैं। वहीं नीतू कपूर व्हाइट गाउन में स्टनिंग लुक में नज़र आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने फ्लोरल प्रिंटेड श्रग कैरी किया है। दोनों का अंदाज और अदाएं इतनी प्यारी हैं कि वीडियो देखकर हर किसी का दिल खुश हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।