सिंगर Rahul Jain पर कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, सिंगर ने आरोपों को सिरे से नकारा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सिंगर Rahul Jain पर कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, सिंगर ने आरोपों को सिरे से नकारा

मशहूर सिंगर राहुल जैन का नाम इन दिनों चर्चा में है लेकिन यह उनके किसी गाने को लेकर

मशहूर सिंगर राहुल जैन की मुश्किलें इन दिनों बढ़ती नजर आ रही है। राहुल जैन का
नाम इन दिनों चर्चा में है लेकिन यह उनके किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि उनके खिलाफ
दर्ज हुए केस को लेकर है। राहुल जैन के खिलाफ कोई मामूली केस नहीं बल्कि बलात्कार
जैसे बेहद संगीन मामले में केस दर्ज कराया गया है। राहुल पर एक
 महिला कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट से कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई
है। हालांकि राहुल ने इन सभी आरोपों को
झूठा और निराधार बताया है।  

1660627816 223614203 837351163559152 8429694650538119940 n

पुलिस के एक
अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने ओशिवरा थाने में मामला दर्ज
कराया है और अपने बयान में कहा कि राहुल जैन ने इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क
किया और उसके काम की काफी तारीफ की। इसके बाद राहुल ने शिकायतकर्ता को अंधेरी के अपने
फ्लैट पर बुलाया।  महिला ने यह भी बताया कि
11 अगस्त को वह राहुल जैन के
फ्लैट पर गई थी। वहीं पर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला का यह भी कहना है कि जब
उसने राहुल को रोकने की कोशिश की तो राहुल ने मार-पीट करते हुए सबूत मिटाने की
कोशिश की।

1660627827 295404405 1261661864644129 1840820252838014591 n

राहुल जैन को अब तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया गया
है। वहीं इस पूरे मामले में राहुल जैन का कहना है कि वो इस महिला को जानते तक नहीं
है।  उन्होंने बताया कि इससे पहले भी एक महिला
ने उन पर झूठे आरोप लगाए थे, लेकिन उसमें उन्हें न्याय मिला। राहुल का मानना है कि
यह महिला उसकी सहयोगी हो सकती है। बता दे कि बॉलीवुड की एक मशहूर लेखिका ने पिछले
साल राहुल जैन पर बलात्कार
, जबरन गर्भपात और
धोखाधड़ी जैसे कई आरोप लगाए थे।

1660627838 285519267 1143312103067565 5677843771200795473 n

पिछले साल दर्ज
हुए मामले में राहुल को भले ही न्याय मिल गया हो , लेकिन इस बार राहुल की
मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सिंगर राहुल जैन के खिलाफ
दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि उनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
राहुल पर धारा
376 के तहत दुष्कर्म
का मामला दर्ज किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।