सिंगर पलक मुछाल फेमस म्यूजिक कंपोजर मिथुन संग रचाएंगी शादी, जानिए कपल कब लेगा सात फेरे? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सिंगर पलक मुछाल फेमस म्यूजिक कंपोजर मिथुन संग रचाएंगी शादी, जानिए कपल कब लेगा सात फेरे?

जल्द ही फेमस बॉलीवुड सिंगर पलक मुछाल शादी रचाने वाली है। वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ बहोत जल्द

बॉलीवुड गलियारों से इस वक़्त एक ख़ुशी भरी खबर सामने आ रही है। जल्द ही शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। इस दौरान बॉलीवुड में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। इस बार 2 ऐसे बड़े सेलेब्रिटीज़ शादी के बंधन में बंधेंगे जो अपनी धुन पर अक्सर लोगो को नचाते हुए नज़र आते है। आपको बता दे, अब जो जोड़ा शादी करने वाला है वो कोई टीवी या बॉलीवुड एक्टर नहीं बल्कि म्यूजिक की दुनिया के 2 महान कलाकार है। 
खबरों की माने तो, जल्द ही फेमस बॉलीवुड सिंगर पलक मुछाल शादी रचाने वाली है। वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ बहोत जल्द सात फेरे लेंगी। अब शादी की सारी डिटेल्स भी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स का कहना है कि सिंगर पलक मुछाल फेमस म्यूजिक कंपोजर मिथुन के साथ शादी करने जा रही हैं। 
1666941916 ff clsivuaepfnm
वही, दोनों की शादी की रस्में 4 नवंबर से शुरू हो जाएंगी और कपल 6 नवंबर को सात फेरे लेगा। बता दें कि 4 से 6 तारीख के बीच हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में होंगी। इस शादी में इस कपल के परिवार के लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। बता दे, इन दोनों ने परिवार की सहमति से ही ये फैसला लिया है। 
1666941936 png 20221027 151613 0000 11zon
खबरे है कि बीते कुछ साल से पलक और मिथुन चुपचाप एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि खबरें ये भी हैं कि दोनों अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं। ये शादी ग्रैंड लेवल पर होगी। जिसके बाद अब मुंबई के एक 5 स्टार होटल को 5, 6 और 7 तारीख के लिए बुक कर लिया गया है। ये रिसेप्शन तीन दिनों तक चलेगा। जिसमे बॉलीवुड के कई सितारे भी शिरकत करेंगे। 
वही, अब इस शादी की तैयारियां बहुत तेजी से चल रही है। आपको बता दे, मिथुन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में गाने ‘वो लम्हे’ की कंपोजिंग के साथ की थी। उन्होंने अनवर, मर्डर 2, जिस्म 2, आशिकी 2, एक विलेन से लेकर हाफ गर्लफ्रेंड, कबीर सिंह, राधे श्याम और शमशेरा जैसी बड़ी फिल्मों के लिए गाने तैयार किए। वही, पलक मुछाल ने चैरिटी के लिए गानों से शुरुआत की और अपने प्राइवेट एलबम निकाले। इसके अलावा पलक ने आशिकी 2, जय हो, किक, गब्बर इज बैक, बाहुबली, प्रेम रतन धन पायो, एम.एस. धोनी के लिए गाने गाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।