Video - सिंगर नेहा कक्कड़ ने गाये भोजपुरी गाने , लॉलीपॉप लागिलू पर पब्लिक हो गयी बेकाबू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Video – सिंगर नेहा कक्कड़ ने गाये भोजपुरी गाने , लॉलीपॉप लागिलू पर पब्लिक हो गयी बेकाबू

नेहा को आपने पंजाबी और हिन्दी गाने गाते हुए तो खूब देखा होगा पर क्या कभी आपने इस

सिंगर नेहा कक्कड़ का जो भी गाना रिलीज़ होता है,  तुरंत वायरल हो जाता है।  नेहा ने अब तक अपने करियर में एक से बढ़ कर एक हिट गाने दिए है और रीमिक्स गानों पर भी वो लोगों को बखूबी लुभाना जानती है। लाइव शोज के दौरान भी फैंस नेहा की आवाज के जादू पर दिल खोल कर झूमते है। 
1573118217 71206468 107566460504628 7858632593618201979 nनेहा को आपने पंजाबी और हिन्दी गाने गाते हुए तो खूब देखा होगा पर क्या कभी आपने इस सिंगर को भोजपुरी गाने गाते हुए देखा है। अगर नहीं तो आपको बता दें हाल ही में नेहा ने छठ पूजा के अंतिम दिन लाइव परफॉरमेंस के दौरान जमकर भोजपुरी गाने गाये। 
1573118230 69240291 162583228135626 7873838113090169455 n
इस शो के वीडियो अब सोशल मीडिया अपर खूब वायरल  हो रहे है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ लगाइलु जब लिपिस्टिक सांग गाते हुए नजर आ रही है। ये सांग परफॉरमेंस के दौरान मौजूद लोगों की भीड़ को इतना पसंद आया कि लोग बेकाबू हो गए। 
1573118237 70595332 189585855398820 5141991916691054610 n
बता दें ये नजारा बिहार के जमशेदपुर के अग्रिको मैदान का था जहां छठ पूजा के अंतिम दिन के मौके पर नेहा कक्कड़ के लाइव शो का आयोजन किया गया था।  यहां नेहा ने पब्लिक डिमांड पर भोजपुरी सांग गाया और उनका जादू लोगों के सर चढ़कर बोला। 
1573118242 604
भोजपुरी अंदाज में लॉलीपॉप लागेलु सांग गाकर नेहा कक्कड़ ने वहां मौजूद लोगों का तो दिल जीता ही बल्कि अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है लोग अपनी कुर्सियां उठाकर नाचने पर मजबूर है। 
1573118319 9898
शो के दौरान नेहा कक्कड़ ने लड़की ब्यूटीफुल , फोन में तेरी फोटो और सेती जैसे गाने भी गाये और फैंस को उनका परफॉरमेंस काफी पसंद आया। बता दें अन्हा ने जमशेदपुर में ये अपना पहले स्टेज शो किया था और फैंस से उन्हें यहाँ भरपूर प्यार मिला। 
देखिये वीडियो   :


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।