सिद्धार्थ-कियारा एक बार फिर ऑनस्क्रीन रोमांस करते आएंगे नजर, शेरशाह' के बाद मिला ये बड़ा ऑफर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सिद्धार्थ-कियारा एक बार फिर ऑनस्क्रीन रोमांस करते आएंगे नजर, शेरशाह’ के बाद मिला ये बड़ा ऑफर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। सिड और कियारा के

बॉलीवुड के मोस्ट
रूमर्ड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट
में बने रहते हैं। इस जोड़ी को फैंस ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों की काफी पसंद
करते है। पहली बार दोनों को फिल्म शेरशाह में स्क्रीन स्पेस शेयर करते देखा गया
था। फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब लाइक किया गया था।

1656481391 290007968 1173277443464604 8512245659265807342 n

इसके अलावा दोनों को
अक्सर एक दूसरे के साथ पार्टी और वेकेशन पर जाते हुए स्पॉट किया जाता है। हालांकि
अभी तक दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया है। इसी बीच सिद्धार्थ-कियारा
के फैंस को जल्द ही एक गुड न्यूज मिलने वाली है जिसे सुनकर फैंस बहुत खुश होने
वाले हैं।

1656481399 290664624 344717104487977 7680860250452551239 n

सिद्धार्थ-कियारा को मिला बड़ा ऑफर

1656481414 233852084 2586921361609797 3774226579151104267 n

फिल्म शेरशाह में
दोनों की जोड़ी को साथ देखने के बाद से ही इनके फैंस दोनों को एक फिर से बिग
स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए फैंस कियारा और
सिद्धार्थ को देखने के लिए काफी बेकरार है। ऐसे में अब दोनों के फैंस के लिए एक
गुड न्यूज सामने आ रही है। खबरें आ रही है कि सिद्धार्थ और कियारा शेरशाह के बाद
फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं।

रोमांटिक फिल्म में आएंगे नजर

1656481440 278936609 1154632885347339 6062007285830302784 n

खबरों के मुताबिक
सिद्धार्थ और कियारा फिर से एक रोमांटिक मूवी में साथ नजर आ सकते हैं। फिलहाल
दोनों से फिल्म को लेकर बात चल रही है और बताया जा रहा है कि दोनों को फिल्म की
स्क्रिप्ट तो पसंद आई है। बस दोनों के फिल्म साइन करने की देरी है, अगर सब सही
रहता है तो फैंस एक बार फिर अपनी फेवरेट जोड़ी को ऑनस्क्रीन रोमांस करता देख
पाएंगे।

फैंस को है शेरशाह जोड़ी का इंतजार

1656481471 1628713811 bc9365be 935d 4e98 b707 a01792a9ed80 3

शेरशाह में विक्रम
और डिंपल के किरदार में सिद्धार्थ और कियारा को दर्शकों से खूब प्यार मिला था। इस
फिल्म के बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की खबरें पूरी मायानगरी में फैली हुई है।
आए दिन दोनों की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फैंस इस
कपल को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत एक्साइटेड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।