22 की उम्र में Siddharth Nigam ने खरीदा मुंबई में अपना घर, फैंस को दिखाई पहली झलक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

22 की उम्र में Siddharth Nigam ने खरीदा मुंबई में अपना घर, फैंस को दिखाई पहली झलक

टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम महज 22 साल के हैं लेकिन उन्होंने इस उम्र में जो सफलता और कामयाबी

टीवी की दुनिया से बॉलीवुड का सफर तय करने वाले एक्टर सिद्धार्थ निगम दिनों सातवें आसमान पर हैं। एक्टर की पहली फिल्म किसी का भाई किसी जान रिलीज हो चुकी है जिसमें वो सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं। सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है। इसी बीच, एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ  से जुड़ी एक गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है।
1683964763 342528588 1453717158771017 5227111473153409990 n
सलमान खान स्टारर किसी का भाई किसी जान से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ निगम ने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना बनाया है। जी हां सिद्धार्थ ने इतनी कम उम्र में मुंबई में नया घर खरीदा है जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। जो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है, फोटो के साथ-साथ एक्टर ने एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है।
1683964773 342897283 192977036921980 6315895168564027105 n
सिद्धार्थ निगम ने 12 मई 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी। सामने आई तस्वीर में वो अपने घर की बालकनी में खड़े हुए नजर आ रहे हैं, जो अभी बन रही है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उनका नया घर तैयार है। दरअसल,  सिद्धार्थ ने ये घर साल 2020 में खरीदा था, जो अब पूरी तरह तैयार करके उन्हें सौंप दिया गया है।

 सिद्धार्थ ने एक हार्ट टचिंग नोट शेयर किया है जिसमें एक्टर ने बताया है कि वो हमेशा से मुंबई में अपना एक घर चाहते थे। अब आखिकार उनका ये सपना सच हो गया है तो इस समय वो ऐसा महसूस कर रहे हैं। एक्टर ने लिखा, “नया घर, नई शुरुआत! मुंबई में हमारा फ्लैट आखिरकार बनकर तैयार है। सभी के सपोर्ट और आशीर्वाद के लिए धन्य व आभारी महसूस कर रहा हूं। अब सबसे अच्छा हिस्सा-इंटरनल डेकोरेशन। इस जगह को घर जैसा और आरामदायक बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।”
1683964782 345212902 892622765144948 6509243516518792940 n
कम उम्र से ही टीवी इंडस्ट्री में काम करने वाले सिद्धार्थ निगम ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी एक्टिंग जर्नी पर खुलकर बात की थी। इस दौरान एक्टर ने खुलासा किया था कि जब उन्हें पहली सैलरी मिली थी, तो उससे उन्होंने अपनी मां विभा निगम के लिए एक स्कूटी खरीदी थी, जिन्हें ट्रैवलिंग के दौरान अपने काम के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स ले जाने में बहुत परेशानी होती थी। सिद्धार्थ ने ‘अशोका’ और ‘अलादीन: नाम तो सुना होगा’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।