सिद्धांत कपूर को 24 घंटे के अंदर मिली बेल, ब्लड टेस्ट पॉजिटिव आने पर ड्रग्स केस मे हुए थे गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सिद्धांत कपूर को 24 घंटे के अंदर मिली बेल, ब्लड टेस्ट पॉजिटिव आने पर ड्रग्स केस मे हुए थे गिरफ्तार

श्रद्धा कपूर के भाई और शक्ति कपूर के बेटे एक्टर सिद्धांत कपूर ड्रग्स केस मे नाम आने के

श्रद्धा कपूर के भाई और शक्ति कपूर के बेटे एक्टर सिद्धांत कपूर ड्रग्स केस मे नाम आने के बाद से सुर्खियों मे बने हुए है। जितनी लाइमलाइट उन्हें अपने पूरे करियर के दौरान नहीं मिली, उससे कही ज़्यादा पॉपुलैरिटी उन्हें इस केस के दौरान मिल गयी। आपको बता दे,13 जून को रेव पार्टी करने के चलते छापे मारी में गिरफ्तार हुए एक्ट्रेस सिद्धांत कपूर को 24 घंटो के अंदर ही जमानत मिल गई है। 
1655184451 siddhanth kapoor on shraddha kapoor
रविवार की रात बैंगलुरू के एक होटल में गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा था। जहां रेव पार्टी में करीब 5 लोगों को ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मेडिकल टेस्ट में भी सिद्धांत के ड्रग्स लेने की पुष्टि हुई थी। वही अब सिद्धांत समेत चार लोगों को बेल पर रिहा कर दिया गया है।
1655184463 258882409 496801004731397 7955628770364291193 n
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धांत और बाकी चार लोगों को बेल पर रिहा किया गया है, लेकिन जब भी बुलाया जाएगा, उन्हें पुलिस के सामने पेश होना होगा। रिपोर्ट के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर रविवार रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर के एन एमजी रोड के एक होटल में छापा मारा था। जहां एक पार्टी का आयोजन किया गया। ड्रग्स करने वाले लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे और सिद्धांत का नमूना एक था जो पॉजिटिव निकला। 
1655184478 283260150 1859905807531996 4186223787058104347 n
पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने होटल में ड्रग्स लिए थे या बाहर ड्रग्स लेने के बाद पार्टी में आए थे। हालांकि होटल को नोटिस दिया गया है। बेंगलुरु शहर की पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ जंग की घोषणा की है और यह इसका हिस्सा था। 
1655184494 202718638 300259631798800 7576883905141227836 n
बता दे, कल इस पूरे मामले पर शक्ति कपूर का रिएक्शन भी सामने आया था। एक्टर अपने बेटे की खबर सुन चौंक गए थे। उन्होंने कहा था कि उनकी बेटे को हिरासत मे लिया गया है, उसकी गिरफ़्तारी नहीं हुई। लेकिन अब सिद्धांत की ड्रग्स लेने की खबर पर मुहर लग चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।