श्रेया घोषाल ने अपने बेटे देव्यान को कराया दुनिया से इंट्रोड्यूस, क्यूटनेस पर आया फैंस का दिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रेया घोषाल ने अपने बेटे देव्यान को कराया दुनिया से इंट्रोड्यूस, क्यूटनेस पर आया फैंस का दिल

बॉलीवुड की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिससे फैंस

बॉलीवुड की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिससे फैंस अपनी नज़रे नहीं हटा पा रहे। सिर्फ फैंस की नहीं इंडस्ट्री के लोग और उनके दोस्त भी ये देखकर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे है। दरअसल, श्रेया घोषाल ने अपने बेटे देव्यान की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। देव्यान छह महीने के हो गए हैं इसलिए श्रेया ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा नोट लिखकर बेटे की झलक दिखाई है। 
1637569149 crop
श्रेया ने लिखा, ‘हैलो, मैं देव्यान हूं। मैं आज ही छह महीने का हुआ हूं। आजकल मैं अपनी आस-पास की दुनिया को देखने, अपने पसंदीदा गानों को सुनने, कई तस्वीरों से सजी किताबों को पढ़ने और मां के जोक्स पर हंसने और उनके साथ बातचीत में बिजी रहता हूं। वह मुझे समझती हैं। अपना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद।’

आपको बता दे, 5 फरवरी 2015 को श्रेया घोषाल ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी। यह सेरेमनी पूरी तरह प्राइवेट अफेयर थी, जिसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे। वही, शादी के छह साल बाद श्रेया घोषाल ने मार्च, 2021 में प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस की थी। 22 मई को श्रेया ने बेटे के जन्म की जानकर सोशल मीडिया पर दी थी और बताया था कि वह मां बन गई हैं।

1637569179 unnamed
बात वर्कफ्रंट की करे तो श्रेया ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत ‘देवदास’ से की थी। श्रेया ‘ज़हर’, ‘परिणीता’, ‘रब ने बना दी जोड़ी’, ‘विवाह’, ‘ओम शांति ओम’, ‘जब वी मेट’, ‘3 इडियट्स’, ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘बोल बच्चन’, ‘पीके’, ‘कलंक’, ‘तान्हाजी: द अनसंग’ वॉरियर जैसी फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। श्रेया अब तक 4 नेशनल और 16 फिल्मफेयर अपने नाम कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।