श्रद्धा कपूर ने करण जौहर को मुँह पे कहा बॉलीवुड में नेपोटिस्म है, कई बड़ी अभिनेत्रियों का लिया नाम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रद्धा कपूर ने करण जौहर को मुँह पे कहा बॉलीवुड में नेपोटिस्म है, कई बड़ी अभिनेत्रियों का लिया नाम

बॉलीवुड में नेपोटिस्म की बहस कुछ ज्यादा पुरानी नहीं है। इस बहस ने पिछले कुछ सालो में कई

बॉलीवुड में नेपोटिस्म की बहस कुछ ज्यादा पुरानी नहीं है। इस बहस ने पिछले कुछ सालो में कई बड़े स्टारकिड्स के करियर पर भी सवालिया निशान लगाए है। कुछ लोगो का मानना है कि बॉलीवुड में नेपोटिस्म कि वजह से बाहरी लोगो को मौका नहीं मिल पता है और कुछ लोगो को मौका मिल भी जाए तो वह आगे  चल कर गुमनामी का शिकार हो जाते है। 
1649751855 screenshot 1
सारा अली खान ,जाह्नवी कपूर,ईशान खट्टर ,वरुण धवन ,आलिया भट्ट , रणबीर कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और श्रद्धा कपूर ये वो नाम है जो बॉलीवुड के स्टारकिड्स की लिस्ट में आते है।  इसमें से कुछ ने अपनी धुआंधार एक्टिंग की बदौलत दर्शको के दिलो में जगह पाई है तो कुछ अब भी कोशिश कर रहे है। हालाँकि  बॉलीवुड हमेशा से ही नेपोटिस्म को नकारता आया है। 
1649752006 screenshot 2
अब श्रद्धा कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे तो ऐसा ही लग रहा है की वह नेपोटिस्म की बात को मान रही हो। दरअसल करन जोहर के टॉक शो में आए दिन सेलिब्रिटीज आते है और बातो बातो में कुछ ऐसा कह जाते है जिससे सुनकर फैंस और मीडिया सोचने पर मजबूर हो जाती है। 
1649752022 274582880 494693158915520 588194252238634803 n
श्रद्धा कपूर के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ जब वह करन के शो पर आई थी।  करन के शो के फेमस सेगमेंट रैपिड फायर में करन ने सवाल पूछा की इन अभिनेत्रियों के पास ऐसा क्या है जो आपके पास नहीं है। 
1649752034 275332834 285348337068162 6143281341223697197 n
श्रद्धा ने जवाब देते हुए परिणीति के लिए आदित्य चोपड़ा, आलिया भट्ट के लिए करन जोहर और सोनाक्षी सिन्हा के लिए सलमान खान का नाम ले लिया। श्रद्धा ने इशारो इशारो में ये कह दिया की इन सभी अभिनेत्रियों के पास बॉलीवुड में डेब्यू  कराने के लिए कोई न कोई था जबकि उनके पास नहीं। 
1649752050 100897440 713762132722474 5586355372335496372 n
आपको बता दे की श्रद्धा खुद एक स्टार किड है वह शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरी की बेटी हैं जिनका बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम है।  हालाँकि श्रद्धा को दर्शक काफी पसंद करते है और उन्हें कभी स्टारकिड की तरह ट्रोल नहीं किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।