कजिन भाई की बारात में श्रद्धा कपूर जमकर थिरकीं, पगड़ी पहनकर कूल अंदाज ने लूटा लोगों का दिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कजिन भाई की बारात में श्रद्धा कपूर जमकर थिरकीं, पगड़ी पहनकर कूल अंदाज ने लूटा लोगों का दिल

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों मालदीव्स में मस्ती कर रही हैं। वहीं अभिनेत्री ने बीते दिनों ही

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों मालदीव्स में मस्ती कर रही हैं। वहीं अभिनेत्री ने बीते दिनों ही अपना 34 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। दरअसल श्रद्धा कपूर परिवार संग मालदीव्स अपने कजिन भाई प्रियांक शर्मा की शादी में पहुंची है। वैसे आज कल अभिनेत्री अपने भाई प्रियांक शर्मा की शादी को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में शादी समारोह से श्रद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ह जिसमें वो जमकर नाचती हुई नजर आ रही हैं। 
1615018808 11
अभिनेत्री अपने भाई प्रियांक की शादी में खूब धमाल मचा रही है। ऐसे में भाई की शादी में बाराती बनी श्रद्धा कपूर जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ पूरा परिवार भी शामिल है। अभिनेत्री की लुक की बात करें तो श्रद्धा कपूर पारंपरिक अवतार में नजर आईं। 
1615018774 10
श्रद्धा ने व्हाइट और गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। लहंगे के साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी पहन रखी है साथ ही पिंक कलर की पगड़ी साथ ही गुलाबी रंग की पगड़ी और सनग्लासेस उनको कूल लुक दे रहे थे।  वैसे श्रद्धा के चाहने वालों को उनका ये खास अंदाज काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। 

प्रियांक शर्मा अपनी लंबे वक्त की गर्लफ्रेंड शजा मोरानी के साथ शादी कर रहे हैं। दोनों की शादी के सभी फंक्शन मालदीव्स में हो रहा है जहां पर सारे लोग शादी के ईवेंट्स को जमकर एन्जॉए कर रहे हैं। इस दौरान श्रद्धा भी खूब मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। 
1615018929 12
इससे पहले सिद्धांत कपूर ने प्रियंका की शादी से एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर ने अपने भाई सिद्धांत  के साथ डांस करते हुए शादी वेन्यू में एंट्री मारी थी।

अभिनेत्री के काम की बात करें तो श्रद्धा कपूर के हाथ लव रंजन की अलगी फिल्म है,जिसमें वो रणबीर कपूर के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी। वहीं आखिरी बार श्रद्धा को फिल्म बागी 3 में देखा गया था। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री की जोड़ी टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।