बड़े पर्दे पर हो रही स्त्री की वापसी, क्या 'भेड़िया' और 'रूही' की भी होगी एंट्री? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बड़े पर्दे पर हो रही स्त्री की वापसी, क्या ‘भेड़िया’ और ‘रूही’ की भी होगी एंट्री?

ठूमकेश्वरी में श्रद्धा कपूर को ठूमका लगाते देख फैंस काफी खुश है। लेकिन इसके साथ ही लोगों की

हाल ही में वरुण धवन की
फिल्म भेड़िया का पहला गाना रिलीज किया गया। गाने को भी लोगों से ट्रेलर की तरह ही
काफी प्यार मिला। लेकिन गाने में
फैंस के लिए एक सरप्राइज भी था। जिसे देखकर फैंस काफी
एक्साइटेड है। ठूमकेश्वरी में श्रद्धा कपूर को ठूमका लगाते देख फैंस काफी खुश है।
लेकिन इसके साथ ही लोगों की उत्सुकता भी बढ़ गई है। दरअसल श्रद्धा कपूर ने सोशल
मीडिया पर फैंस को हिंट दिया कि
आई एम कमिंग बैक। लेकिन बता दें कि दर्शकों के लिए फिल्म मेकर्स ने एक और सरप्राइज प्लान किया
है। आइए जानते हैं क्या है स्त्री 2 मेकर्स का सरप्राइज।

1667196154 fgjrioaviaeznui

भेड़िया के गाने ठूमकेश्वरी में श्रद्धा कपूर को देख फैंस खुश होने के साथ ही
स्त्री 2 की भी चर्चा करने लगे। बता दें कि स्त्री साल 2018 में बड़े पर्दे पर
रिलीज हुई थी। फिल्म में श्रद्धा संग राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी अहम रोल में
नजर आए थे। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब ठूमकेश्वरी में श्रद्धा को देख
फिल्म स्त्री 2 की चर्चा होने लगी है।

1667196196 68730917

एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो स्त्री 2 की स्क्रिप्ट फाईनल हो गई है। फिल्म
में श्रद्धा और राजकुमार राव एक बार फिर साथ दिखाई देंगें। लेकिन फिल्म में एक नए
स्टार की भी एंट्री हो गई है। जी हां एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्त्री 2 में भेड़िया
यानि की वरुण धवन भी एक स्पेशल कैमियो में नजर आएंगे।

डायरेक्टर अमर कौशिक ने स्त्री 2 की स्क्रिप्ट फाईनल करने कर ली है। इसके साथ
ही इस बात का भी खुलासा हो गया है कि फिल्म
साल 2023 में शुरू होने
वाली है। बता दें कि अमर कौशिक ने स्त्री से बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर डेब्यू
किया था। फिल्म लोगों को काफी एंटरटेनिंग लगी थी। अब एक बार फिर वो
भेड़ियाफिल्म से सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।