आज से शुरू राम रहीम की रंगीन कहानियों पर फिल्म की शूटिंग, हनीप्रीत के रोल में दिखेंगी राखी सावंत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज से शुरू राम रहीम की रंगीन कहानियों पर फिल्म की शूटिंग, हनीप्रीत के रोल में दिखेंगी राखी सावंत

NULL

एक समय में अपनी फिल्म मैसेंजर ऑफ द गॉड (MSG) में बने हीरो गुरमीत राम रहीम सिंह जहां खुद अपनी बेबी डॉल के साथ प्यार भरे गानों पर नाचते दिखें आज उन्ही पर फिल्म बनने जा रही है। जी हां , डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर एक बायोपिक फिल्म बनने जा रही है, जिसमे उनके विवादित जीवन पर फिल्म का निर्माण होगा।

HonypreetInsha4 2

सूत्रों के मुताबिक कास्टिंग तय कर ली गई है और मंगलवार से शूटिंग शुरू होगी। इस फिल्म में राम रहीम के रोल के लिए रजा मुराद को चुना गया है जबकि हनीप्रीत के रोल के लिए मशहूर राखी सावंत होंगी। माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी राम रहीम के रंगीनियों और आपराधिक कहानियों पर आधारित होगी।

raza murad rakhi

इस फिल्म में राम रहीम के रॉक स्टार बनने से लेकर उसके जेल जाने तक की कहानी दिखाई जा सकती है। हनीप्रीत के साथ राम रहीम के रिश्तों को भी फिल्म में दिखाए जाने की उम्मीद है।

HonypreetInsha2 2

आपको बता दे कि मंगलवार से दिल्ली में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। अजाज़ खान इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर की भूमिका में रहेंगे। वहीं आशुतोष मिश्रा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

Ajaz khan

दरअसल, राम रहीम और हनीप्रीत को एक्टिंग के साथ ही स्टेज परफॉर्मेंस का बहुत शौक था। इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने कई फिल्मों का निर्माण भी किया था। उसकी पहली फिल्म मैसेंजर ऑफ़ द गॉड थी।

Honeypreet and ram rahim

एक्टिंग से लेकर फिल्म की स्क्रिप्टिंग और निर्देशन तक राम रहीम ने खुद किया था। हनीप्रीत भी हर मामले में उसे असिस्ट करती थी। इस बात का खुलासा राम रहीम के जेल जाने के बाद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।