लाल जोड़े और सोलह श्रृंगार के साथ दुल्हन बनी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा, तस्वीरें हुई वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लाल जोड़े और सोलह श्रृंगार के साथ दुल्हन बनी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा, तस्वीरें हुई वायरल

हिट टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से जबरदस्त सुर्खियां बटोरने वाली नायरा यानी शिवांगी जोशी की

हिट टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से जबरदस्त सुर्खियां बटोरने वाली नायरा यानी शिवांगी जोशी की नए फोटोशूट की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। वायरल तस्वीरों में दुल्हन के जोड़े पहने शिवांगी बेहद खूबसूरत लग रही है। 
1569581143 70505503 372773500339634 1681897194821086996 n
इन तस्वीरों में शिवांगी ने लाल और हरे रंग के दुल्हन के लिबास में नजर आ रही है और साथ ही उन्होंने सोलह श्रृंगार भी किया हुआ है।   ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की बहु नायरा के किरदार ने शिवांगी को खूब लोकप्रियता दिलाई है।

1569581150 69814265 397134617667840 914006231455553954 n

 
शिवांगी के फैंस उनके इस ब्राइडल लुक की खूब तारीफ कर रहे है और खासकर फीमेल फैंस ने शिवांगी के इस लुक की प्रशंसा करते हुए उनसे ऑउटफिट से लेकर मेकअप तक की टिप्स भी मांगी है। 
1569581157 71006002 144169480159610 624407001240403506 n
 शिवांगी जिस ब्राइडल लहंगे में नजर आ रही है, उस पर फ्लोरल एम्ब्रॉइडरी की गई है और ये लहंगा एशियन कोचर और पायल केयल द्वारा डिज़ाइन किया गया है। शिवांगी ने अपने लुक को पर्ल और स्टोन की मैचिंग ब्राइडल ज्वेलरी के साथ कम्प्लीट किया है। 
1569581167 70506573 135073224432135 1575681044322926742 n
मेकअप की बात की जाए तो शिवांगी का आई मेकअप शानदार तरीके से किया गया है। लाइनर से लेकर लैशेज, शैडो और स्टेटमेंट आईब्रो की फिनिशिंग शानदार है। लाल रंग के लहंगे के अलावा शिवांगी ने ग्रीन लहंगा पहना है जो सी ग्रीन फिश कट के साथ डिज़ाइन किया गया है। 
1569581174 71141068 168215444352976 6320328910134953134 n
रिंग सेरेमनी या रिसेप्शन के लिए ये ग्रीन लहंगा बेस्ट चॉइस हो सकता है। तो कैसा लगा आपको शिवांगी का ये ब्राइडल लुक कमेंट करके जरूर बताएं। 
1569581179 69116894 175371513637946 5062274303727576303 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।