तलाक की खबरों के बीच शिल्पा शेट्टी ने शादी की सालगिरह पर राज कुंद्रा के लिए लिखा खास मैसेज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तलाक की खबरों के बीच शिल्पा शेट्टी ने शादी की सालगिरह पर राज कुंद्रा के लिए लिखा खास मैसेज

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को आज 12 साल हो गए हैं। पिछले कुछ महीनों में

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने पिछले कुछ महीनों में काफी दिक्कतों का सामना किया है। राज के गिरफ्तार होने के बाद दोनों की जिंदगी बदल गई। तब ऐसी भी खबरें आईं कि शिल्पा, राज से खफा हैं और दोनों के रिश्ते में अड़चन आ गई है। हालांकि इन सभी खबरों को गलत बताते हुए शिल्पा ने राज के लिए स्पेशल पोस्ट किया है। 
1637556543 986093 shilpa shetty raj kundra
शिल्पा ने ये पोस्ट एक खास मौके पर किया है। इस पोस्ट में शिल्पा और राज की 4 फोटोज़ का एक कोलाज है जिनमें दोनों शादी के बंधन में बंधते नज़र आ रहे हैं। इस पोस्ट को देखकर एक बात तो ज़रूर साफ हो गई है कि दोनों का अलग होने के कोई इरादा नहीं है। दरअसल, शिल्पा और राज की शादी को आज 12 साल पूरे हो गए हैं। 22 नवंबर 2009 में दोनों ने शादी की थी। आज अपनी सालगिरह के मौके पर शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें राज, शिल्पा की मांग में सिंदूर भरते दिख रहे हैं।
 फोटो शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ’12 साल पहले ये पल…हमने इसे बनाया और वादा किया… उसे पूरा करते रहेंगे, अच्छा समय साथ में बिताते रहेंगे। मुश्किल वक्त प्यार और भरोसे के साथ को सहेंगे। कंधे से कंधा मिलाकर, दिन-ब-दिन♥।12 साल और गिनती नहीं … हैप्पी एनिवर्सरी, कुकी’!
1637556850 027388213fb65dbf77ed550cf955f7e5
कुछ दिनों पहले राज, शिल्पा के साथ हिमाचल गए थे और वहां उन्होंने कई मंदिरों के दर्शन किए। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए थे। इसके अलावा दोनों येलो कलर के आउटफिट पहने नजर आए थे। शिल्पा ने येलो कलर का सूट पहना था तो राज ने येलो कलर का कुर्ता-पजामा। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। 
1637556597 shilpa shetty raj kundra
इससे पहले जब राज जेल में थे तब शिल्पा उनके लिए मन्नत मांगने वैष्णो देवी गई थीं। इसके कुछ दिनों बाद राज जेल से बाहर आ गए थे। वैसे चाहे कुछ भी हो, शिल्पा ने राज का पूरा साथ दिया है। वह हर मुसीबत में राज के साथ खड़ी रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।