करोड़ो के बंगले की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी,एक्ट्रेस के नाम दर्ज हैं इतनी सम्पति - Punjab Kesari
Girl in a jacket

करोड़ो के बंगले की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी,एक्ट्रेस के नाम दर्ज हैं इतनी सम्पति

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाने के साथ ही अपनी फिटनेस और अपनी फिगर से आज भी

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाने के साथ ही अपनी फिटनेस और अपनी फिगर से आज भी लोगों को दीवाने बनाने वाली शिल्पा शेट्टी लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। लुक्स, फिगर, ड्रेसिंग सेंस, फिटनेस हर चीज में शिल्पा शेट्टी अच्छे-अच्छों को छक्के छुड़ाती नजर आती हैं। 47 की उम्र में भी शिल्पा बॉलीवुड में आए नए कॉमर्स को फुल ऑन टक्कर देती हैं।  अपने फिटनेस और योग के शिल्पा पूरी दुनिया में जानी जाती हैं।  लेकिन क्या आपको  पता हैं की एक्ट्रेस कितनी सम्पति की मालिकन हैं और कितनी लग्जूरियस लाइफ जीती हैं।
1654676467 285704672 538579184668114 3499519803788569088 n 
इतनी सम्पति की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी 
दरअसल शिल्पा शेट्टी ने साल 1993 में फिल्म ‘बाजीगर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसी साल उनकी एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म के बाद शिल्पा की पांच साल तक कोई पिक्चर हिट नहीं हुई। दोबारा फिर लम्बे समय के गैप के बाद शिप ने वापस बॉलीवुड में एंट्री ली और इस बार स्क्रीन पर अक्षय कुमार संग शिल्पा शेट्टी नजर आईं। और इस फिल्म का नाम था ‘धड़कन’ 
1654676503 268350686 274397591416090 241649335868464435 n
फिल्म धड़कन से मिली असली पहचान 
फिर शिल्पा को इसी फिल्म ने बॉलीवुड में पहचान दिलाई। और ये फिल्म उस वक़्त तो हिट रही ही थी,लेकिन दर्शको के बीच आज भी इस फिल्म का क्रेज़ बना हुआ हैं। जिसके बाद साल 2009 में शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई। वही मुंबई में जिस घर में शिल्पा शेट्टी रहती हैं, वह करोड़ों का है। वह अंदर से आलीशान दिखता है और सभी सुख-सुविधाओं से लैस है।  इसके अलावा वह कई लग्जरी गाड़ियों की भी मालकिन हैं। शिल्पा शेट्टी की नेट वर्थ बताएं तो वह साल 2021 तक 134 करोड़ रुपये रही है। 
1654677334 screenshot 4
राज कुंद्रा ने सगाई पर पहनाए थी सबसे महँगी अंगूठी 
1654676544 273692338 526585481969377 1619020663997210375 n
वही इंडिया में तो शिल्पा क नाम कई आलीशान घर हैं ही लेकिन इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने शादी की पहली सालगिराह पर दुबई में शिल्पा शेट्टी को एक घर गिफ्ट किया था जो काफी लग्जूरियस है। बुर्ज खलीफा में स्थित यह घर काफी पॉश इलाके में है।  इसकी कीमत भी करोड़ों में बताई जाती है। इसके साथ अपने सगाई पर भी राज ने शिल्पा को उस वक़्त की सबसे महँगी अंगूठी पहनाई थी।  जिसकी कीमत 3 करोड़ रूपये बताई जाती हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।