मलाइका-शिल्पा सबसे मुश्किल योगासन करते दिखीं, फैंस भी हुए इनके कायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मलाइका-शिल्पा सबसे मुश्किल योगासन करते दिखीं, फैंस भी हुए इनके कायल

बॉलीवुड में सबसे फिट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार मलाइका अरोड़ा और शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने वर्कआउट की

बॉलीवुड में सबसे फिट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार मलाइका अरोड़ा और शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने वर्कआउट की वीडियोज की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक बार फिर से इन दोनों एक्ट्रेस की लेटेस्ट वर्कआउट तस्वीर चर्चा में बनी हुई है।
1568709363 shilpa
दोनों एक्ट्रेसेस  ने अपने इंस्टाग्राम पर मंडे मोटिवेशन के तौर पर योगा करते हुए फोटो और वीडियो शेयर की है। एक ओर जहां मलाइका ने चमत्कारासन करते हुए एक फोटो अपने फैंस के साथ शेयर की तो वहीं शिल्पा शेट्टी ने वृश्चिकासन करते हुए एक वीडियो शेयर की है। इतना ही नहीं दोनों एक्ट्रेसेस  ने योग के फायदों के बारे में भी बताया है। 
1568708704 1
बेहद मुश्किल माने जाने वाला वृश्चिकासन करते हुए शिल्पा ने अपनी पोस्ट में फिटनेस का राज अपने फैंस को बताया है।
शिल्पा ने कैप्शन लिखा है-मैंने 42 साल की उम्र में योग करना शुरू किया है। हालांकि कभी नहीं करने से अच्छा है कि देरी से किया। मैं हमेशा से वृश्चिकासन करना चाहती थी। मेरा हमेशा ऐसा विश्वास है कि कुछ भी नया सीखने की कोई उम्र नहीं होती है।

वहीं मलाइका ने भी एक लम्बा पोस्ट लिखते हुए चमत्कारासन के फायदों के बारे में बताया है। उन्होंने अपने फैंस को बताया कैसे ये आसन शरीर को ही नहीं बल्कि दिमाग को भी फायदा देता है। 

वैसे देखा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा कि शिल्पा और मलाइका दोनों जो योगासन किए हैं उन्हें करना कोई आसान काम नहीं। यही योग इस बात का सबूत है कि दोनों एक्ट्रेस आज तक भी सबसे सुपरहिट एक्ट्रेस में शुमार हैं।

1568709584 69841617 573032546603747 9055352402235960211 n

बताते चलें कि शिल्पा शेट्टी 13 साल बाद फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। एक्टे्रस की कमबैक फिल्म निकम्मा होगी।
1568709640 69513448 755781361546715 439449542504262731 n
 इस फिल्म में शिल्पा के साथ अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।बात अगर मलाइका की करें तो उनको हाल ही में करिश्मा कपूर के साथ डिनर डेट पर देखा गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।