शिल्पा शेट्टी ने नए अवतार में फिर ली सोशल मीडिया पर एंट्री, निकम्मा ट्रेलर लॉन्च डेट का भी किया ऐलान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शिल्पा शेट्टी ने नए अवतार में फिर ली सोशल मीडिया पर एंट्री, निकम्मा ट्रेलर लॉन्च डेट का भी किया ऐलान

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने फैंस को सोशल मीडिया पर एक बड़ा झटका दिया था, जब

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने फैंस को सोशल मीडिया पर एक बड़ा झटका दिया था, जब उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वो सोशल मीडिया से दूर हो रही है। एक्ट्रेस के फैंस उन्हें लेकर चिंता में आ गए थे। लोगो के बीच इस बात से उदासी छा गयी थी। लेकिन अब एक खुशी भरी खबर सामने आयी है। 
दरअसल, 1 नहीं बल्कि 2 गुड न्यूज़ है। पहले तो शिल्पा शेट्टी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एंट्री मार ली है। वही आते उन्होंने अपने फैंस को एक और सरप्राइज दिया है। बता दे, इस बार शिल्पा ने जो वापसी की है वो वाकई धासू है। इस बार एक्ट्रेस ने एक नए अवतार में एंट्री ली जिसमे वो हाथ में तलवार लिए सुपर वुमन लुक में नजर आई। 
1652688412 shilpa shetty skincare wellness tips
साथ ही उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘निकम्मा’ के ट्रेलर रिलीज़ डेट का भी ऐलान कर दिया। शिल्पा का ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म का है। अब शिल्पा शेट्टी के सोशल मीडिया वापसी करने के बाद से उनके फैंस काफी खुश हैं। 
1652688440 vogue shilpa shetty kundra bulgari
बता दे, एक्ट्रेस के चाहने वालों को उनकी फिल्म ‘निकम्मा’ का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज में अभी थोड़ा समय है लेकिन ‘निकम्मा’ फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। फिल्म निकम्मा के इस लुक को देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शिल्पा शेट्टी फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी। वही, फिल्म का ट्रेलर 17 मई को रिलीज होने जा रहा है। 

‘निकम्मा’ फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा अभिमन्यु दसानी, शर्ली सेतिया और अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे। ये फिल्म 17 जून 2022 को स्क्रीन्स पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। एक्शन, एंटरटेनर और कॉमेडी फिल्म ‘निकम्मा’ ऑडियंस को पसंद आएगी या नहीं अब ये तो वक़्त ही बताएगा। आपको बता दे इससे पहले रिलीज़ हुई शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 को ऑडियंस का कुछ ख़ास रिस्पांस नहीं मिला था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।