VIDEOs : अ‌निल कपूर बेटी सोनम की शादी में ‌‌शिल्पा संग ‌जमकर थिरके, झक्कास अंदाज में ‌किया भांगड़ा

NULL

कपूर परिवार के ‌लिए आज बड़ा दिन है। अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर  की आज शादी है। सोनम आज दोपहर दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन और उनके बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से शादी कर रही हैं। सोमवार रात सोनम की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें सेलेब्स जमकर मौज मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। अनिल कपूर बेटी की शादी को धूम-धाम से एन्जॉय कर रहे हैं। उनका एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जोड़ी अंग्रेजी गानों पर थिरकती नजर आ रही हैं।

A post shared by Sridevi (@sridevimemory_) on

अनिल ने न सिर्फ शिल्पा के साथ बल्कि करण जौहर के साथ भी खूब ठुमके लगाए।

A post shared by BollywoodON (@bollywood_on) on

एक अन्य वीडियो में अनिल कपूर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। अनिल इसमें झक्कास अंदाज में नाच रहे हैं।

सोनम और आनंद की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। आनंद कारज की रश्म आज दोपहर 11-12.30 के बीच रॉकडेल होटल में आयोजित होगी। 8 मई की शाम मुंबई की लीला होटल में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी।

बता दें कि दोनों परिवारों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा, ”कपूर और आहूजा परिवार को सोनम एवं आनंद की शादी से जुड़ी घोषणा कर काफी खुशी हो रही है।

शादी आज या‌नि (आठ मई) को मुंबई में है। चूंकि यह एक निजी मामला है , हम आपसे परिवार की निजता की जरूरत का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। अपने जीवन के इस खास लम्हे का जश्न मनाते हुए हम आपके आशीर्वाद एवं प्यार के लिए आप सब का आभार जताना चाहते हैं।”

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।