क्या शिबानी दांडेकर और अनुषा ने रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट वाली सभी पोस्ट कर दी डिलीट? जानें पूरी सच्चाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या शिबानी दांडेकर और अनुषा ने रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट वाली सभी पोस्ट कर दी डिलीट? जानें पूरी सच्चाई

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आज 3 महीने पूरे हो चुके हैं। सुशांत मामले में

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आज 3 महीने पूरे हो चुके हैं। सुशांत मामले में एक्टर की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स के लेने-देन और सेवन करने के आरोप में एनसीबी ने बीते दिनों पहले उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि सुशांत केस में मुख्य आरोपी के तौर पर रिया चक्रवर्ती को ही देखा जा रहा है। ड्रग्स मामले में एनसीबी द्वारा रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके समर्थन में आए थे। 
1600072670 rhea chakarborty
इसी दौरान फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड और रिया की करीबी दोस्तों में से एक शिबानी दांडेकर ने भी सोशल मीडिया पर कई पोस्ट रिया के समर्थन में डाली थी। सोशल मीडिया पर तो शिबानी ने  #ReleaseRhea के साथ रिया का समर्थन करना शुरु कर दिया था। लेकिन शिबानी के रिया को इस तरह सपोर्ट करने पर सुशांत के फैन्स ने गुस्सा जाहिर करते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया था। 
1600072799 shibani rhea
रिया चक्रवर्ती और मॉडल-एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर काफी अच्छे दोस्त हैं। जब एनसीबी ने ड्रग्स मामले में रिया को गिफ्तार किया था तो एक्ट्रेस के सपोर्ट में शिबानी और उनकी बहन अनुषा ने सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाई थी। इसी बीच मीडिया में यह खबरें आ रही हैं कि रिया के सपोर्ट मे जो भी दोनो बहनो ने पोस्ट्स शेयर की थी उन्हें शिबानी और अनुषा ने डिलीट कर दिया है। 
1600073243 shibani anshua
खबरों के अनुसार सुशांत के फैन्स ने इन दोनों बहनों को रिया का समर्थन करने पर बहुत नाराजगी दिखाई थी। हालांकि सुशांत के फैन्स कड़ी आलोचना शिबानी और अनुषा की रिया को सपोर्ट करने पर कर रहे है। एनसीबी की पूछताछ में ड्रग्स के सेवन की बात रिया चक्रवर्ती ने कबूल की थी। 
1600073066 rhea
उसके बाद से रिया चक्रवर्ती का लगातार सपोर्ट फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड और रिया की दोस्त शिबानी दांडेकर कर रही हैं। फिलहाल जेल में ही रिया हैं। रिया के वकील ने कोर्ट में उनकी जमानत याचिका 2 बार डाली थी जो खारिज हो चुकी है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि रिया की जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट उनके वकील जा रहे हैं। 
1600073373 rhea rakul preet singh
रिया के समर्थन में शिबानी दांडेकर के अलावा सोनम कपूर, फरहान अख्तर,करीना कपूर, रकुल प्रीत सिंह, नेहा धूपिया, श्वेता बच्चन नंदा, तापसी पन्नू यह बड़े सेलेब्स सामने आए थे और सोशल मीडिया पर सपोर्ट करते हुए पोस्ट शेयर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।