शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के 50 करोड़ के मान-हानि नोटिस का शर्लिन चोपड़ा ने दिया जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के 50 करोड़ के मान-हानि नोटिस का शर्लिन चोपड़ा ने दिया जवाब

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन के ख़िलाफ़ 50 करोड़ की मान-हानि के केस दर्ज़ करवाया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के मान-हानि नोटिस का जवाब अपनी लीगल फर्म के ज़रिए दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी जानकारी दी। शिल्पा और राज कुंद्रा ने कुछ दिन पहले शर्लिन पर बिना सबूत बयानबाज़ी करके बदनाम करने का आरोप लगाते हुए 50 करोड़ की मान-हानि का नोटिस भेजा था। अब इस मामले में शर्लिन चोपड़ा ने नोटिस का जवाब दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने जवाब का पहला और आखिरी पन्ना साझा किया है। 


1635229280 31122515 880400142131776 9139045993289875456 n

शर्लिन ने नोटिस की कॉपी के साथ ट्वीट किया कि, ‘रिपु सूदन उर्फ राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के मानहानि नोटिस के जवाब में मेरी लीगल टीम ने 23 अक्टूबर 2021  को जवाब भेजा है। यहां मेरे जवाबी नोटिस का पहला और आखिरी पन्ना है।



इसके साथ शर्लिन ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए और सिलसिलेवार तरीके से वाक्या साझा किया है। अपने एक ट्वीट में उन्होंने एक नोट साझा किया जिस पर लिखा है, ‘हिम्मत का मतलब यह नहीं है कि आप डरेंगे ही नहीं, बल्कि हिम्मत का मतलब यह है कि कोई डर आपको रोक नहीं सकता।’


1635229290 d6ad5a8775471fb836e28b0ff4aaee64

बता दें, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन के ख़िलाफ़ 50 करोड़ की मान-हानि के केस दर्ज़ करवाया है। शिल्पा और राज की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था- ‘शर्लिन चोपड़ा की ओर से राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप मनगढ़ंत, झूठे, नकली, तुच्छ, निराधार, बिना किसी सबूत के हैं। यहां तक कि शर्लिन चोपड़ा की जानकारी में होने के बावजूद उन्हें बदनाम करने और जबरन वसूली के लिए बनाए गए हैं।’ 


1635229297 908790 sherlynchopra ott

बयान में आगे बताया गया है, ‘शर्लिन चोपड़ा ने भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 499, 550, 389 और 195 (ए) के तहत अपराध किए हैं। हमें भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। हमने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दर्द किया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।