अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में शर्लिन चोपड़ा को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली एंटीसिपेटरी बेल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में शर्लिन चोपड़ा को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली एंटीसिपेटरी बेल

एक्ट्रेस के खिलाफ इंटरनेट पर सार्वजनिक तौर पर अश्लील कंटेंट पोस्ट करने का आरोप है। लेकिन अब शर्लिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अपने बोल्ड फोटोज और वीडियोज़ के लिए जानी जाती है। अगर एक्ट्रेस का सोशल मीडिया देखे तो आपको उनकी एक से एक एडल्ट फोटोज देखने को मिलेंगी। वो अपने इंस्टाग्राम पर बोल्डनेस की सभी हदे पार कर चुकी है। इसी के चलते उन्हें मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। 
1615287444 42386012 1979627458798100 5131099411209577305 n
दरअसल, शर्लिन चोपड़ा फ्री वेबसाइट्स पर अश्लील कंटेंट पोस्ट करती हैं जो गलत है। अगर गूगल पर शर्लिन चोपड़ा का नाम डाला जाए तो अश्लील वीडियो आते हैं। ऐसे में उनके कुछ वीडियोज डाउनलोड कर साइबर सेल को सौंपे गए थे। जिसके बाद शर्लिन चोपड़ा विवादों में फैंस गई। उनके सोशल मीडिया पर कुछ अश्लील कंटेंट के चलते हंगामा खड़ा हो गया। 
1615287532 sherlyn chopra 4
एक्ट्रेस के खिलाफ इंटरनेट पर सार्वजनिक तौर पर अश्लील कंटेंट पोस्ट करने का आरोप है। लेकिन अब शर्लिन चोपड़ा को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इस मामले में कोर्ट ने शर्लिन चोपड़ा को एंटीसिपेटरी बेल दे दी है। बीते साल मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ़ वीमेन और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओ के तहत FIR दर्ज की गई थी।
1615287541 2ac22db04643416c16ce32d555fcf3c0
खबरो के अनुसार इस मामले के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई के एक सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट जाने का फैसला किया। जहां कोर्ट ने शर्लिन चोपड़ा को इस शर्त पर एंटीसिपेटरी बेल दी है कि वो भविष्य में साइबर सेल में रेगुलर बेसिस पर हाजिरी लगाने जाएंगी। इस मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।