मां के निधन के बाद टूट गए शेखर सुमन, अभिनेता बोले- तबाह और अनाथ महसूस कर रहा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मां के निधन के बाद टूट गए शेखर सुमन, अभिनेता बोले- तबाह और अनाथ महसूस कर रहा

अभिनेता शेखर सुमन पर दुखों का पहाड़ टूटा है। अभिनेता की मां ने इस दुनिया को अलविदा कह

अभिनेता शेखर सुमन पर दुखों का पहाड़ टूटा है।  शेखर सुमन की मां का निधन हो गया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस को ये दुखद जानकारी दी। उन्होंने 17 जून के अंतिम सांस ली। मां के निधन के बाद एक्टर काफी इमोशनल हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अब वह खुद को अनाथ और बेसहारा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मां का परिवार और उनके पक्ष में हमेशा खड़े रहने के लिए धन्यवाद किया है। 
1624087640 2685 shekhar sumans mother passes away
उन्होंने लिखा, ‘मेरी प्यारी मां, जिन्हें मैं इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता था, वह स्वर्ग चली गई हैं। मैं अनाथ और बेसहारा महसूस कर रहा हूं। धन्यवाद, मां हम सभी के लिए हर समय मौजूद रहने के लिए। मैं आपको अपनी आखिरी सांस तक मिस रखूंगा’। 
 शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने भी पोस्ट शेयर कर अपनी दादी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अध्ययन ने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा, ‘हमारी प्यारी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। वो हमेशा बहादुरों की तरह लड़ीं। उन्होंने बीमारी के साथ आखिरी सांस तक लड़ाई की। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्हें शांति मिले’। 

शेखर सुमन की मां कई दिनों से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। पिछले कुछ दिनों से शेखर की मां की हालत भी काफी नाजुक थी। 16 जून को एक ट्वीट कर अपनी मां के ठीक होने के लिए दुआएं भेजने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने कहा था कि वह हाथ जोड़कर हमेशा के लिए शुक्रगुजार हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।