पहले दिन शहजादा हुई निराश, ऑफर के लालच में भी फिल्म देखने नही आई ऑडियंस, जानिए कितनी है दो दिनों की कमाई? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पहले दिन शहजादा हुई निराश, ऑफर के लालच में भी फिल्म देखने नही आई ऑडियंस, जानिए कितनी है दो दिनों की कमाई?

वही कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की मूवी शहजादा, बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कुछ खास कलेक्शन नहीं

बॉलीवुड के मोस्ट क्यूट हीरो की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करने वाले एक्टर ‘कार्तिक आर्यन’ इन दिनों अपनी फिल्म ‘शह्ज़ादा’ को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। आज कार्तिक आर्यन कामियाबी की जिस ऊंचाई पर पहुँच चूँके हैं उसपर पहुंचना हर एक एक्टर का सपना होता हैं। बॉलीवुड में अपने कमाल अभिनय प्रदर्शन से सबके दिलो पर राज करने वाले वाले कार्तिक आज फिल्मी दुनिया का एक अनोखा सितारा बन चुके हैं। 
1676778843 321416798 525541313000565 2045419863293896327 n (1)
उनकी प्रीवियस मूवी ‘भूल भुलैया 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसके बाद उनकी अगली पेशकश ओटीटी रिलीज ‘फ्रेडी’ में भी कार्तिक के अभिनय की लोगों ने जमकर तारीफ की थी जिसमे कार्तिक कुछ अलग ही सरफिरे अंदाज़ में नज़र आए थे।
1676778856 330821504 739629647526983 8688451413893506006 n
वही कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की मूवी शहजादा, बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने फिल्म ने पहले दिन भारत में सिर्फ 7 करोड़ की कमाई की है। फिल्म उम्मीदों पर खड़ी नहीं उतर पाई है। इसकी एक वजह वीकेंड और महाशिवरात्रि भी बताई जा रही है।
1676778870 329017617 2495124183975031 900836836083320719 n
शहजादा’ को हिट बनाने के लिए मेकर्स ने एक नई तरकीब सोची और पहले दिन एक बढ़िया ऑफर रखा, जिससे उन्हें लगा ऑफर के चलते शायद ऑडियंस फिल्म देखने आए पर निराशाजनक ऐसा नहीं हुआ।
1676778916 325469534 859934245333952 5334460238463937565 n
जिसके बाद फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा, “पहले दिन शहजादा निराश हुई। एक टिकट पर एक फ्री ऑफर के बावजूद… फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नही मिला। फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।