शहनाज गिल एक्ट्रेस से
पहले सिंगर है। शहनाज कई पंजाबी गाने गा चुकी है। पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने की वीडियो को पोस्ट कर रही हैं। लोगों को ये वीडियो
काफी पसंद भी आ रही है। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
एक्ट्रेस की फोटोज-वीडियोज पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। शहनाज कई सिंगिंग वीडियोज
इंस्टा पर पोस्ट कर चुकी हैं। लेकिन एक्ट्रेस के नए वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा
रहे हैं और वजह भी बहुत ही खास है।
बिग बॉस 13 से लोगों के
दिलों में घर बनाने वाली शहनाज गिल को गाना बहुत ही ज्यादा पसंद है। एक्ट्रेस ने
सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियोज पोस्ट किए है। लेकिन एक्ट्रेस के नई वीडियो पर
फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। दरअसल में शहनाज ने अपने इंस्टा अकाउंट पर केजीएफ
चैप्टर 2 का गाना ‘महबूबा मैं तेरी महबूबा‘ को गाते हुए वीडियो पोस्ट
किया है।
KGF चैप्टर 2 का क्रेज फैंस में कितना है ये किसी को भी बताने की जरुरत नहीं
है। फिल्म का गाना ‘महबूबा मैं तेरी
महबूबा‘ लोगों की जुबान पर अभी तक है। इस गाने को अनन्या भट्ट ने गाया है और संगीत रवि बसरूर ने दिया है। वहीं,
अब शहनाज गिल ने इस गाने को गाते हुए वीडियो पोस्ट किया है।
शहनाज की आवाज में ये
गाना सुन उनके फैंस काफी खुश है और कमेंट में एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी कर रहे
हैं। फैंस उनकी आवाज में ये गाना सुनने के बाद से इसे दिवाली गिफ्ट बता रहे हैं।
एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “यह शहनाजियों के लिए दिवाली ट्रीट है।” एक और फैन ने लिखा कि मिश्री की
तरह कानो में रस घोल रहे हो डार्लिंग।
बता दें कि KGF फेम एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी ने भी कमेंट कर शहनाज की तारीफ की है। एक्ट्रेस ने कमेंट करते
हुए लिखा कि, बहुत खूबसूरत…स्वीटेस्ट शहनाज।