शहनाज गिल के लेटेस्ट फोटोशूट पर फिदा हुए फैंस, एक्ट्रेस ने व्हाइट शर्ट-पर्पल ब्रॉड पैंट्स में दिए किलर पोज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शहनाज गिल के लेटेस्ट फोटोशूट पर फिदा हुए फैंस, एक्ट्रेस ने व्हाइट शर्ट-पर्पल ब्रॉड पैंट्स में दिए किलर पोज

बिग बॉस फेम शहनाज गिल आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है। इस शो से बाहर आने

बिग बॉस फेम शहनाज गिल आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है। इस शो से बाहर आने के बाद शहनाज गिल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी वेट लॉस जर्नी  से सभी को हैरान कर दिया। तब एक्ट्रेस के इस नए लुक को उनके चाहने वालों ने पसंद भी किया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी शहनाज गिल की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 
1647693927 5
एक्ट्रेस अक्सर अपने फैशन सेंस से फैंस को ट्रीट देती नजर आती हैं। हाल ही में शहनाज गिल ने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी संग फोटोशूट कराया। जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की हैं।
1647693736 4
एक्ट्रेस का लुक देख फैंस हुए इम्प्रेस 
 
शहनाज गिल ने अपने आउटफिट से फैंस को अपना दीवाना बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। ऐसे में डब्बू रतनानी और शहनाज दोनों ने ही इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर पोस्ट की हैं। 
1647693301 1
 तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस व्हाइट प्लेन शर्ट, पर्पल हाई वेस्ट पैंट्स, जिसमें घुटनों से एंकल तक चौड़ी फ्रिल लगी हैं। बालों को बन में बांधा हुआ है।उन्होंने  न्यूड मेकअप और हैवी जैकेट कैरी की हुई है। हालांकि, शहनाज ने जैकेट पहनी तो नहीं हुई है, लेकिन स्टाइलिंग के लिए उसे फोटोज के लिए कैरी किया हुआ है। इस पूरे आउटफिट के साथ ब्लैक हाई हील्स पहनी हुई हैं।
1647693458 2
फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन…
फैंस को शहनाज गिल का यह आउटफिट और फोटोशूट दोनों ही काफी पसंद आ रहे हैं। एक्ट्रेस के चाहने वाले उनकी इन फोटोज पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा,  ओ माय गॉड, बेहद शानदार। क्यूट शहनाज गिल। आप इस पर्पल आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं…हमेशा की तरह। एक फैन ने लिखा, मेरी बेबी सबसे ज्यादा हॉट लग रही है। 
1647693496 3
बता दें, आखिरी बार शहनाज गिल को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के एक टॉक शो में देखा गया था। तब ये दोनों एक्ट्रेस पैपराजी के कैमरे में कैद हुई थीं। इसके अलावा हाल ही में शहनाज गिल का ‘सच अ बोरिंग डे’ वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह यशराज मुखाटे संग एक्ट करती भी नजर आईं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।