शीशे के सामने खड़े होकर शहनाज गिल ने दिखाई मदहोश करने वाली अदाएं, फैंस ने किया ऐसे रिएक्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शीशे के सामने खड़े होकर शहनाज गिल ने दिखाई मदहोश करने वाली अदाएं, फैंस ने किया ऐसे रिएक्ट

शहनाज गिल ने हाल ही में मुंबई पुलिस के वार्षिक कार्यक्रम उमंग में अपने डांस का जलवा बिखेरा

शहनाज गिल के चाहने
वाले सोशल मीडिया पर उनकी हर पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। शहनाज का
हर वीडियो चंद घंटों में इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगता है। बिग बॉस के बाद तो मानो
शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग का कोई जवाब ही नहीं रहा है। शहनाज की वीडियो और फोटोज
पर लाखों में लाइक देखने को मिलते है। एक बार फिर पंजाब की कैटरीना का लेटेस्ट
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनकी मदहोश करने वाली अदाएं देखकर
फैंस अपने होश खो बैठें है।

1656417815 231826418 548236186320426 8555825407485880813 n

शहनाज गिल ने हाल ही
में मुंबई पुलिस के
वार्षिक
कार्यक्रम उमंग में अपने डांस का जलवा बिखेरा था। इवेंट की कई वीडियो सोशल मीडिया
पर भी वायरल हुई थी जिनमें एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के गाने चिकनी चमेली पर ठुमके
लगाती नजर आ रही थीं। अब शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक नया वीडियो शेयर
किया है।

1656417827 278850910 1434389317021346 7138920662673479806 n

इस वीडियो में शहनाज का अवतार को देखकर पता चल रहा है कि उन्होंने यह वीडियो
उमंग कार्यक्रम के दौरान बनाया है।
क्लिप में शहनाज़ गुलाबी रंग की ड्रेस पहने दिख रही है। वह
वीडियो में
नशासॉन्ग पर मदहोश कर देने
वाला परफॉर्मेंस देती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन
में कुछ इमोजी भी शेयर किए है।

यह वीडियो आते ही इंटरनेट वर्ल्ड में तहलका मचा रहा है। एक्ट्रेस के फैंस इस
वीडियो को काफी पसंद कर रहे है और साथ ही कॉमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे
हैं। फैंस वीडियो पर ढेर सारे दिल और प्यार भरे इमोजीज ड्रॉप कर अपना प्यार लुटा
रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा देख चुके हैं।

1656417841 screenshot 1

1656417849 screenshot 2

1656417856 screenshot 4

1656417864 screenshot 6

वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल सिंगिंग के बाद अब एक्टिंग में भी अपना
हाथ आजमाने जा रही है। सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से शहनाज
को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर
दी है, अब देखना होगा कि शहनाज  की बॉलीवुज
डेब्यू फिल्म को कितना प्यार देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।