शहनाज गिल ने अपनी सादगी से फिर लूटी वाहवाही, पड़ोसियों संग गिद्दा करती आई नजर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शहनाज गिल ने अपनी सादगी से फिर लूटी वाहवाही, पड़ोसियों संग गिद्दा करती आई नजर

बिग बॉस के घर में रहते हुए शहनाज गिल ने खूब नाम कमाया। इतना ही नहीं शहनाज की

बिग बॉस फेम शहनाज गिल इन दिनों पंजाब में है। इस दौरान वह अपने गांव और अपने रिश्तेदारों के साथ टाइम बिताते हुए बेहद खुश नजर आई। एक्ट्रेस ने जहां एक दिन पहले अपने पिंड  में ट्रैक्टर पर बैठ अपने खेतों के दर्शन करवाए थे। अब उन्होंने घर के बाहर गली में फैमिली और आस-पड़ोस के लोगों संग गिद्दा करके फैंस का दिल जीत लिया है। शहनाज गिल के इस वीडियो पर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और उन्हें खुश रहने की दुआ दे रहे हैं।
1649422483 untitled 6
‘बिग बॉस’ के घर में रहते हुए शहनाज गिल ने खूब नाम कमाया। इतना ही नहीं शहनाज की मासूम अदाओं ने उन्हें अच्छी खासी पहचान दिलाई थी। इन दिनों शहनाज अपनों के बीच पंजाब में समय बिता रही हैं।
1649422234 untitled 5

शहनाज गिल ने किया गिद्दा
शुक्रवार को शहनाज गिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक अनदेखा वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में उन्हें अपनी घर की गली में कई बुजुर्ग महिलाओं और कुछ महिलों के साथ गिद्दा और बोलियां करती नजर आ रही हैं। लाइट पर्पल कलर के सूट में सिंपल सोबर शहनाज बिना मेकअप के बेहद क्यूट नजर आ रही हैं।

हंसती खिलखिलाती शहनाज को इस तरह देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान एक  फैन ने लिखा,  खुश हूं कि मेरी पुरानी गिल लौट आई। एक ने लिखा, किन्नी सोणी लगदी हो। एक अन्य ने लिखा, इस तरह देखकर मजा ही आ गया।   
1649422321 screenshot 7
1649422329 screenshot 8
1649422334 screenshot 9
1649422341 screenshot 10
1649422346 screenshot 11
1649422350 screenshot 12
सिद्धार्थ शुक्ला को करती हैं मिस 
गौरतलब है बिग बॉस 13 में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैंस का बहुत प्यार मिला। कपल को अक्सर साथ में देखा जाता था। फैंस हमेशा दोनों को आगे भी साथ में देखना चाहते थे, लेकिन अचानक सिद्धार्थ के निधन से शहनाज बुरी तरह टूट गईं। उन्हें संभलने में काफी वक्त लगा। ऐसे में शहनाज को खुश देख फैंस को थोड़ी शांति है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।