केआरके का साथ देकर बुरे फंसे शत्रुघ्न सिन्हा, जानिए बॉलीवुड से उनका बचाव करने का क्या हुआ नतीजा? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केआरके का साथ देकर बुरे फंसे शत्रुघ्न सिन्हा, जानिए बॉलीवुड से उनका बचाव करने का क्या हुआ नतीजा?

आपको याद दिला दे, बीते दिनों केआरके को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन एक शख्स ऐसा

केआरके अपने कंट्रोवर्सिअल ट्वीट्स के लिए मशहूर है। लेकिन इन दिनों अगर आप उनका ट्विटर आकउंट खोलकर देखे तो वो कुछ भी ऐसा नहीं कह रहे जिसे लेकर कोई तमाशा हो। और इस बड़े बदलाव का कारण है उनका जेल का वो सफर, जो हाल ही में केआरके ने तय किया था। आपको याद दिला दे, बीते दिनों केआरके को मुंबई पुलिस ने ऋषि कपूर और इरफ़ान खान की मौत पर आपत्तिजनक ट्वीट करने के लिए गिरफ्तार किया था।
1664867526 krk diagnosed with stomach cancer actor upset over unfulfilled wish to work with big b
इस दौरान सोशल मीडिया पर मीमस की बाढ़ आ गई थी, लेकिन एक शख्स ऐसा भी था जो उस वक़्त भी केआरके के सपोर्ट में खड़ा था। आपको बता दे, एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलेआम केआरके का सपोर्ट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि केआरके को न्याय मिलना चाहिए। 
1664867490 shatrughan sinha 1
वहीं, अब एक्टर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि केआरके को सपोर्ट करना उन्हें कैसे भारी पड़ गया? दरअसल, लोगों ने उन्हें और उनकी बेटी सोनाक्षी को जमकर ट्रोल किया था। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि केआरके को सपोर्ट करने की वजह से लोगों ने सोनाक्षी को भी नहीं छोड़ा था।
1664867474 sinha ed
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘केआरके को लेकर किए गए उस ट्वीट के बाद लोगों ने मेरे और सोनाक्षी के बारे में गंदी बातें कीं। मैं उनकी गलतियों के बारे में बात नहीं कर रहा था। हो सकता है कि उनकी राय से हम इत्तेफाक नहीं रखते हैं। क्या हम सिर्फ केआरके के खिलाफ इसलिए हो जाए क्योंकि उनके सितारे अच्छे नहीं चल रहे हैं?
एक्टर ने आगे कहा कि ‘जिस तरह से उन्हें उठाया गया है, क्या इस चीज का कोई भी समर्थन करेगा? मेरा मानना है कि वो थोड़ा ज्यादा ही हो गया था। मेरा ये सवाल है कि फिल्म इंडस्ट्री में कौन निर्दोष है? सेलेब्स के गलत कामों पर लोगों का ध्यान नहीं गया है। हम एक उद्योग के रूप में एक परिवार हैं। कभी-कभी इसे अनदेखा कर देते हैं। ये अलग बात है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।