शत्रुघन सिन्हा ने लगाया शाहरुख़ खान पर गंभीर आरोप,एक्टर के लिए कह दी बड़ी बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शत्रुघन सिन्हा ने लगाया शाहरुख़ खान पर गंभीर आरोप,एक्टर के लिए कह दी बड़ी बात

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का फ़िल्मी जगत में शायद ही कोई फैन नहीं हो। वही शाहरुख

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का फ़िल्मी जगत में शायद ही कोई फैन नहीं हो।  वही शाहरुख के साथ काम किए हुए स्टारकास्ट भी शाहरुख़ की  खूब तारीफ करते हैं। शाहरुख की एक्टिंग के साथ ही लोग शाहरुख के व्यवहार के नेचर के भी फैन हुए रहते हैं।  और हम इस सच्चाई को भी नजर अंदाज नहीं कर सकते की शाहरुख को बॉलीवुड में शायद ही किसी से कंट्रोवर्सी सुनने को मिली होगी।  लेकिन अब उड़ती-उड़ती खबरे ये भी आ रही हैं हैं की शाहरुख़ खान पर बॉलीवुड में एक्टिंग के लिए लोहा मनवाने वाले एक्टर  शत्रुघन सिन्हा ने उनपर आरोप लगाया हैं।
1654675984 277255603 1336401340212320 2294093171831035118 n (1)
 शत्रुघन सिन्हा ने लगाया शारुख खान पर आरोप 
दरअसल बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने एक मीडिया हाउस से आर्यन खान के केस पर बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने इस मामले में शाहरुख खान की मदद की थी लेकिन बदले में एक्टर ने एक बार ‘थैंक्यू’ तक नहीं बोला। शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि आर्यन खान ड्रग मामले में फंसे तो उन्होंने नैतिकता के आधार पर शाहरुख खान की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया लेकिन किंग खान ने उन्हें थैंक्यू तक बोलना जरूरी नहीं समझा। 
1654675259 60152182 355056242031262 5456271064899851397 n
आर्यन केस मामले में की थी शाहरुख़ खान की मदद 
वही इंटरव्यू में आगे बातचीत करते हुए  शत्रुघन सिन्हा ने बताया की उस टाइम आर्यन खान के साथ जो हुआ वो काफी बुरा हुआ।  और एक पिता होने के नाते मैं उस वक़्त शाहरुख खान का दर्द समझ सकता था।  इसलिए मैंने मदद का हाथ बढ़ाया था। अगर आर्यन की गलती भी होती तो उसे सुधारने की कोशिश की जानी चाहिए थी ना कि उसे लॉकअप में बंद कर देना चाहिए था। 
1654675576 aryan khan
ड्रग केस के मामले में हुई थी जेल
1654676192 screenshot 3आपको बता दें, मुंबई के चर्चित ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन को हाल ही में बड़ी राहत मिली है। आर्यन खान को NCB की चार्जशीट में क्लीन चिट मिल गई।  इस पुरे मामले की तह तक जांच की गयी हैं।  और जांच में आर्यन खान का कही भी नाम नहीं मिलने के कारण इस चार्जशीट से उनका नाम हटाया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।