बॉलीवुड अभिनेत्रियों से काम नहीं है दिवंगत शशि कपूर की पोती, हॉट अवतार हुआ वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड अभिनेत्रियों से काम नहीं है दिवंगत शशि कपूर की पोती, हॉट अवतार हुआ वायरल

NULL

बीते साल 4 दिसंबर 2017 को बॉलीवुड के महान अभिनेता शशि कपूर दुनिया को अलविदा कह गए। नाम आँखों के साथ सबने उन्हें विदाई दी और ‘मेरे पास माँ है’ डायलॉग का मशहूर अभिनेता अब हम सबके साथ सिर्फ यादों में रह गया। उनके परिवार के बारे में बहुत ही काम लोग जानते है।

shashi kapoorशशि साहब तो चर्चित शख्सियत थे पर उनके परिवार के बाकी सदस्य लाइम लाइट से दूर ही रहे है। आपको बता दें शशि कपूर की एक पोती भी है जो बेहद खूबसूरत है। माना जा रहा है इनकी बॉलीवुड में जल्द एंट्री हो सकती है।

alia kapoorकपूर खानदान के शशि कपूर इकलौते ऐसे शख्स हैं जिन्होंने भारतीय से नहीं बल्कि एक अंग्रेज़ से शादी रचाई थी। शशि कपूर की पत्नी का नाम जेनिफर केंडल था। जेनिफ़र और शशि कपूर के तीन बच्चे हैं जिनका नाम कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर हैं।

alia kapoorशशि साहब की पोती के बारे में बता की जाए तो आपको बता दें इनका नाम है आलिया कपूर। कपूर खानदान को सुंदरता वैसे भी विरासत में मिली है। इसी खूबसूरत कड़ी में जल्द  एक नाम और जुड़ने वाला है जो आगे चलकर बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ सकता है।

alia kapoorआलिया शशि कपूर के बेटे करण कपूर की बेटी हैं और अपने पिता की तरह ही ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर रही हैं। पर अब ख़बरों के मुताबिक ये अपनी पढाई पूरी कर चुकी है और बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है।

alia kapoorलुक्स और हॉटनेस के मामले में आलिया सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी तक को मात देती हैं। आलिया के पिता करण कपूर आज एक नामी फोटोग्राफर हैं लेकिन एक वक्त पर उन्होंने भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई।

alia kapoorकरण कपूर ने एक्टिंग का हुनर विरासत में मिलने का फायदा उठाना चाहा लेकिन वो असफल रहे। लेकिन अपनी बेटी को बॉलीवुड में प्रमोट करने का उनके पास शानदार मौका है। अब आलिया कपूर बॉलीवुड में कितना आगे जाएँगी ये तो समय बताएगा पर इनकी फैन फॉलोविंग इशारा करती है की पॉपुलैरिटी के मामले में ये किसी से काम नहीं है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।