Divyanka Tripathi से ब्रेकअप पर शरद मल्होत्रा हुए भावुक- शादी की बात सुनते ही... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Divyanka Tripathi से ब्रेकअप पर शरद मल्होत्रा हुए भावुक- शादी की बात सुनते ही…

एक समय ऐसा भी था जब Divyanka Tripathi और शरद मल्होत्रा दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों टीवी स्टार्स

एक समय ऐसा भी था जब Divyanka Tripathi और शरद मल्होत्रा दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों टीवी स्टार्स ने सीरियल बनूं मै तेरी दुल्हन में भी साथ काम किया था। इतना ही नहीं शरद और दिव्यंकस का रिश्ता कई सालों तक चला। लेकिन एक दिन दोनों फिर अलग हो गए।

divayanka sharad

ऐसे में अभिनेता शरद एक लंबे समय के बाद अपने और Divyanka Tripathi  के रिश्ते पर बात करते हुए नजर आए हैं। खबरों की माने तो दिव्यंका और शरद दोनों 7 साल से रिलेशनशिप में थे लेकिन दोनों के बीच हालात ठीक ना होने की वजह से शरद दिव्यंका से अलग हो गए।

divyanak tripathi287 1467889374

शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप होने के बाद Divyanka Tripathi ने विवेक दहिया से शादी कर ली। जब दिव्यंका टीवी सीरियल जजबात में आई तो दिव्यंका अपने ब्रेकअप की बात पर उस समय काफी ज्यादा इमोशनल हो गई थी। अब ऐसे में शरद ने भी दिव्यंका को लेकर अपने रिलेशनशिप पर खुलासा किया है।

https://www.instagram.com/p/Bd95W47Bi-n/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

शरद ने कहा कि….

मैं कुछ कह नहीं सकता, सिर्फ इतना कहूंगा कि वह रिलेशनशिप बहुत ही खूबसूरत था। लेकिन जब शादी शब्द आता था तो मेरे पांव ठंडे पड़ जाते थे। शादी की बात सुनते ही दिमाग हिल जाता था। कुछ वक्त पहले उस वक्त मैं थोड़ा इमेच्योर था। हां, मैंने गलती की।

sara 5a93e9006ba2e

एक इंसान होने के तौर पर हम सब गलतियां करते हैं। मुझे आज अहसास होता है लेकिन अब लंबा वक्त हो चुका है। मुझे रिलाइज करना भी चाहिए। लेकिन दिल में कोई कठोर अहसास नहीं है। हम दोनों ही उस चीज से बाहर आ गए थे। वह बहुत खुश लगती हैं और मैं दुआ करता हूं कि वह हमेशा खुश रहें।

88b17292 92d1 11e7 b219 301a51d93d0d

बता दें कि Divyanka Tripathi की जिंदगी में नया मोड़ उस समय आया जब उन्होंने शो ये है मोहब्बतें में काम करना शुरू किया। इस शो से दिव्यंका काफी ज्यादा मशहूर हो गई। फिर  दिव्यांका को विवेक दहिया मिले जिनके साथ उन्होंने 2016 में शादी कर ली।

hqdefault 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।