शनाया कपूर ने पब्लिक किया अपना सोशल मीडिया अकाउंट,एक्ट्रेस के ग्लैमरस अंदाज ने जीता फैंस का दिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शनाया कपूर ने पब्लिक किया अपना सोशल मीडिया अकाउंट,एक्ट्रेस के ग्लैमरस अंदाज ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है।

अभिनेता संजय कपूर की बेटी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। मगर तब तक उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक नहीं किया था और तब उनकी तस्वीरें देखने का मौका नहीं मिल पाता था। लेकिन शनाया के चाहने वालों के लिए अब एक खुशखबरी यह है कि उन्होंने अपने फैंस को यह सुनहरा अवसर दे दिया है। जी हां शनाया ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है।
1612000129 15
दरअसल पहले शनाया कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड्स सुहाना खान और अनन्या पांडे की तरह शनाया का सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट था। हालांकि शनाया ने अब बड़ा फैसला लेते हुए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक कर दिया है। इतना ही नहीं अपने इसी फैसले की वजह से शनाया ट्विटर पर भी ट्रेंड हुई हैं।
1612000193 17
 फिलहाल शनाया की कई सारी अनसीन तस्वीरें ट्रेंड करने लगी है। इस बीच शनाया के लुक से लेकर उनका फैशन सैंस तक सबकुछ वाकई शानदार है। 
1612000160 16
खबर यह भी है कि बॉलीवुड की इस चर्चित स्टार किड के डेब्यू पर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि शनाया अब जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं,जिस वजह से उन्होंने अपना अकाउंट पब्लिक करने का फैसला किया है। हालांकि अभी तक इस बात की औपचारिक घोषणा नहीं की गयी है 
1612000267 19
शनाया कपूर का यदि इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर डाली जाए तो वह अपने खूबसूरत अंदाज से फैंस की रातों की नींद उड़ा रही हैं। इन फोटोज में शनाया व्हाइट टॉप और डेनिम पहने दिखाई दे रही हैं। हालांकि तस्वीरों में शनाया के एब्स भी फैंस का ध्यान अपनी और अकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं फैंस शनाया की तस्वीरों पर जमकर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
1612000044 13
पापा समेत मशहूर हस्तियों ने किया सोशल मीडिया पर वेलकम
एक्ट्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट को पब्लिक कर देने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स भी शनाया का इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर से लेकर अनिल कपूर तक, सभी ने शनाया के इस कदम का वेलकम किया है। इस दौरान शनाया कपूर के पापा संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मेरी लड़की शनाया कपूर इंस्टाग्राम पर, कृपया इस पर अपना प्यार बरसाएं।

गौरतलब है शनाया कपूर ने अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर बॉलीवुड में अपना डेब्यू तो कर लिया है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि शनाया बहुत जल्द ही अभिनेत्री के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में दस्तक देने वाली हैं। 
1612000102 14
इसके अलावा शनाया कपूर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अपने बॉलीवुड दोस्तों के साथ पार्टी करना हो या फिर सोशल मीडिया पर उनकी किसी फोटो का ट्रेंड होना, वे हमेशा खबरों में छाईं रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।