रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म में हुई शाहरुख खान की एंट्री,एक्टर निभाएंगे ये रोल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म में हुई शाहरुख खान की एंट्री,एक्टर निभाएंगे ये रोल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर आए दिन कोई

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर आए दिन कोई न कोई नया अपडेट आते ही रहता हैं।  वही फिल्म को लेकर अब एक और खबर सामने आ रही हैं।  जिसे सुनने के बाद हर किसी के होश उड़ गए हैं। दरअसल उड़ती-उड़ती खबरे अब ऐसी आ रही हैं की फिल्म में बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख़ की एंट्री तय मानी जा रही हैं।  वही अब ये खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल सा मच गया हैं। 
1660283744 72347818 159925645207414 8894566997946850888 n
दरअसल ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान भी नजर आने वाले हैं। उनके लुक का फर्स्ट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वही शाहरुख का ब्रह्मास्त्र में कैमियो होने वाला है। वह वानर अस्त्र के किरदार में नजर आएंगे। वही अब सोशल मीडिया पर उनके लुक के वीडियो  और फोटोज वायरल हो रहे हैं। जहां फोटोज में शाहरुख के चेहरे और टी-शर्ट पर खून लगा हुआ है। साथ ही वो हवा से जमीन पर उतरते नजर आ रहे हैं और उनके पीछे भगवान हनुमान की शेडो नजर आ रही है। 

वही शाहरुख खान का लुक ट्रेलर में भी दिखाया गया था मगर ये कुछ सेकेंड के लिए था जिसमें शाहरुख को क्लियर दिखाया नहीं गया था। वही अब फैंस को शाहरुख के लुक का क्लोजर वीडियो देखने को मिल गया है जिसके बाद वह इस फिल्म को लेकर और एक्साइटेड हो गए हैं। वही शाहरुख़ का कमाल एंट्री देख फँस का फिल्म के रिलीज़ का इंतजार और भी ज्यादा  हैं।  
1660283812 293599888 1232113250662268 126540083210132527 n
वही शाहरुख़ के अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर और वायरल किया जा रहा हैं। वही इस साल और अगले साल शाहरुख खान की बैक टू बैक कई फिल्में आने वाली हैं। 
1660283874 156520038 182934866925809 7414872406951856365 n
जिसको लेकर फैंस अभी से ही काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। वही ब्रह्मास्त्र में रणबीर और आलिया के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।