शाहरुख खान के को स्टार एक्टर सलीम घोष का हुआ निधन, भारत एक खोज से घर- घर में बनाई थी पहचान! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शाहरुख खान के को स्टार एक्टर सलीम घोष का हुआ निधन, भारत एक खोज से घर- घर में बनाई थी पहचान!

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस वक़्त शोक की लहर दौड़ रही है। खबर आई है कि एक्टर सलीम घोष

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस वक़्त शोक की लहर दौड़ रही है। खबर आई है कि एक्टर सलीम घोष का 70 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर को कार्डियक अरेस्ट आया जिसके चलते उनकी जान चली गयी। आपको बता दे, सलीम घोष बॉलीवुड और टीवी के अलावा दक्षिण भारतीय और अंग्रेजी फिल्मों में एक्टिंग का लोहा मनवा चुके है।  
1651210722 salim ghouse a
वही अब उनकी पत्नी और बेटे के मुताबिक, सलीम घोष को बुधवार देर रात वर्सोवा के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। सलीम घोष को भारत एक खोज, वागले की दुनिया, ये जो है जिंदगी, और सुबाह में अपनी अदाकारी के लिए जाना जाता है। सलीम घोष ने बॉलीवुड और दक्षिण भारत में समान लोकप्रियता हासिल की। 
उन्होंने साल 1978 में फिल्म स्वर्ग नर्क के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद कुछ सबसे बड़े सितारों और बैनरों के साथ भी कई फिल्मों में नजर आए। डीडी पर आने वाला ‘सीरियल भारत एक खोज’ इनमें सबसे अहम था। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। सलीम घोष को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता था, उन्होंने चक्र, सारांश और मोहन जोशी हाजिर हो जैसी कई पुरस्कार विजेता फिल्मों में बेहतरीन रोल निभाए। 
1651210752 d4
साथ ही उन्हें कोयला में शाहरुख खान के साथ देखा गया, इसके अलावा मुजरिम, शपथ, कमल हासन की वेट्री विज़ा, मोहनलाल की थजवरम और वेल डन अब्बा जैसी फिल्मों में उन्होंने एक्टिंग की। उन्हें आखिरी बार तमिल फिल्म में देखा गया था।
1651210763 d1
उनके बारे में कहा जाता है कि जितनी आसानी से वो हिंदी के डायलॉग्स बोलते थे, उतने ही महानता से वो तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी जैसी कई भाषाओं में भी बोलते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल सलीम तमिल फिल्म ‘का- द फॉरेस्ट’ से कमबैक करने के लिए तैयार थे। लेकिन अब सब उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।