शहनाज गिल ने दिया सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट, इमोशनल कर देगा दिवंगत एक्टर की यादों से भरा ये गाना

शहनाज गिल ने अपने सबसे करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को बेहद खास तरीके से श्रद्धांजलि दी है।

‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल ने दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी है। ये श्रद्धांजलि उन्होंने एक गाने के जरिए दी है। इस गाने का नाम ‘तू यहीं है’ है। ये गाना आपका दिल छू लेगा। खास बात है कि शहनाज गिल ने खुद इस गाने को गाया है। गाने में शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए अपनी फीलिंग्स को दिखाया है। गाने के शुरुआत शहनाज और सिद्धार्थ के बिग बॉस 13 वाले वीडियो क्लिप से होती है, जिसमें शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं,”तू मेरा है, ठीक है! और तू मेरा ही है। मैं फाड़ कर रख दूंगी सबको यहां पर। मैं गेम जीतने नहीं आई हूं यहां पर, तुझे जीतना है।”
1635501046 shehnaaz gill sidharth 1635492228
शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर ऐलान किया कि वो सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देंगी, शहनाज गिल ने ‘तू यहीं है’ गाने के जरिए सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देने का फैसला लिया है और इस गाने की पहली झलक कल देखने को मिली थी और आज फैंस के लिए गाना जारी कर दिया गया है। इस गाने को शहनाज गिल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। ‘तू यहीं है’ गाने को खुद शहनाज गिल ने अपनी ही आवाज दी है।  
 
‘तू यहीं है’ गाना आपको काफी इमोशनल भी करता है और एक रिलेशनशिप गोल भी देता है। गाने में सिद्धार्थ शुक्ला के कुछ पुराने वीडियो क्लिप भी शामिल किए गए हैं, जिसमें वह शहनाज के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों के बीच कुछ इमोशनल पलों को भी दिखाया गया है। वीडियो के आखिरी में सिद्धार्थ की आवाज भी सुनाई गई है, जिसमें सिद्धार्थ शहनाज को निक नेम ‘शना’ से पुकार रहे हैं। 
1635501057 sidharth shehnaaz pic 1629947394
इस गाने का नाम ‘तू यहीं है’ है और गाने में शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए अपनी फीलिंग्स को दिखाया है। गाने के शुरुआत शहनाज और सिद्धार्थ के बिग बॉस 13 वाले वीडियो क्लिप से होती है, जिसमें शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं,”तू मेरा है, ठीक है! और तू मेरा ही है। मैं फाड़ कर रख दूंगी सबको यहां पर। मैं गेम जीतने नहीं आई हूं यहां पर, तुझे जीतना है।” गाने में सिद्धार्थ शुक्ला के कुछ पुराने वीडियो क्लिप भी शामिल किए गए हैं, जिसमें वह शहनाज के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों के बीच कुछ इमोशनल पलों को भी दिखाया गया है। 
1635501070 shehnaaz gill sidharth shukla tu yaheen hai
सिद्धार्थ शुक्ला का पिछले महीने 2 तारीख को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज सदमे में थीं और लगभग एक महीने से ज्यादा वक्त बाद अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरा करने पहुंची थी। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सिडनाज की जोड़ी टूट गई, लेकिन वह लोगों के दिलों में प्यार बनकर मौजूद है।  सिद्धार्थ के जाने से शहनाज अकेली पड़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।