कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद कपूर ने बढ़ाये भाव, अब एक फिल्म के लिए लेंगे इतने करोड़ ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद कपूर ने बढ़ाये भाव, अब एक फिल्म के लिए लेंगे इतने करोड़ !

शाहिद ने कबीर सिंह के ब्लॉकबस्टर हो जाने के बाद अपनी फीस में इजाफा करने का फैसला किया

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का जादू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चल रहा है और इस फिल्म के बाद शाहिद कपूर की डिमांड भी बॉलीवुड में काफी बढ़ गयी है। फिल्म की सफलता का ज्यादातर क्रेडिट शाहिद की एक्टिंग को मिल रहा है। 
1562138845 56576063 431115304115515 4317003357965226761 n
शाहिद की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 190 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। कबीर सिंह की सफलता से शाहिद की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। 
1562138854 52528758 154834175519800 8956605611009511634 n
शाहिद ने कबीर सिंह के ब्लॉकबस्टर हो जाने के बाद अपनी फीस में इजाफा करने का फैसला किया है। पहले वह एक फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपये लिया करते थे, वहीं अब एक फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपये लेंगे। 
1562138863 61122865 2261711670749045 3019721495715295421 n
कबीर सिंह की सफलता के बाद इंडस्ट्री में अचानक शाहिद कपूर की मांग काफी बढ़ गई है। उन्हें कई सारी बड़ फिल्मों के ऑफर मिलने लगे हैं। शाहिद अब एक फिल्म के लिए करीब 21 करोड़ रुपये चार्ज करेंगे। 
1562138878 51812064 112075836674978 5840860018027031235 n
कबीर सिंह के प्रमोशन के दौरान शाहिद ने बताया था कि उनके पास आगे कोई और फिल्म नहीं है। वह यह फिल्म करने बाद खाली हैं। शाहिद ने कहा था, ‘‘फिलहाल मेरे पास काम नहीं है, क्योंकि मेरे पास करने के लिए कोई भी फिल्म नहीं है और यह चीज मुझे खा रही है। 
1562138890 62478881 2331018936964742 4150685089810012566 n
शाहिद कपूर ने आगे कहा , “मुझे नहीं पता है कि मैं आगे क्या करने वाला हूं। हालांकि, फिल्में करने के अलावा मेरे पास करने को कई दूसरी चीजें होती हैं।’’ गौरतलब है कि कबीर सिंह तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है।
1562138898 65197098 892007854497773 5118216780014664334 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।