स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 पर शाहिद कपूर को आया गुस्सा, परफॉर्म करने से मना कर इस वजह से लौट गए कबीर सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 पर शाहिद कपूर को आया गुस्सा, परफॉर्म करने से मना कर इस वजह से लौट गए कबीर सिंह

अभिनेता शाहिद कपूर अवार्ड नाईट में परफॉर्म करने वाले थे पर फिर कुछ ऐसा हुआ कि ऐन वक्त

बीते रविवार मुंबई में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन किया गया। इस अवार्ड नाईट में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की। अभिनेता शाहिद कपूर भी इस अवार्ड नाईट में परफॉर्म करने वाले थे पर फिर कुछ ऐसा हुआ कि ऐन वक्त पर शाहिद ने परफॉरमेंस के लिए मना कर दिया और गुस्से में फंक्शन छोड़ कर चले गए। 
1576062349 ezgif.com webp to jpg (13)
जानकारी के मुताबिक शाहिद कई दिनों ने इस परफॉरमेंस की तैयारी और रिहर्सल कर रहे थे। उन्हें लग रहा था कि फिल्म कबीर सिंह के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया जायेगा पर बाद में उन्हें पता लगा कि ये अवार्ड उन्हें नहीं मिलेगा।  इस बात पर शाहिद कपूर को बुरा लगा और वो अवार्ड नाईट बीच में ही छोड़कर चले गए।  
1576062359 shahid
बता दें फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर ने एक गुस्सैल और इंटेंस लवर का किरदार निभाया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 250 करोड़ रूपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।  भले ही क्रिटिक ने इस फिल्म की आलोचना की हो पर फैंस को ये फिल्म खूब पसंद आयी थी। 
1576062368 ezgif.com webp to jpg (14)
आखिरी वक्त पर जब शाहिद को पता लगा कि बेस्ट अभिनेता 2019 का अवार्ड उन्हें नहीं मिलेगा तो उन्होंने अवार्ड सेरेमनी के मैनेजमेंट से बात की और परफॉर्म करने से मना कर दिया। उन्हें काफी मनाने की कोशिश की गयी पर शाहिद नहीं माने और फंक्शन से निकल कर चले गए। 
1576062384 shahid kapoor walked out of awards night when ranveer singh bagged best actor award 0001
 बता दें इस अवार्ड सेरेमनी में बेस्ट अभिनेता का अवार्ड रणवीर सिंह को दिया गया।  फिल्म गली बॉय में शानदार अभिनय करने वाले रणवीर को इस अवार्ड के लिए चुना गया। हालांकि अवार्ड शो के मैनेजमेंट की तरफ से इस तरह की कोई आधिकारिक खबर जारी नहीं की गयी है। 
1576062391 ezgif.com webp to jpg (15)
वहीं अवार्ड नाईट में तमाम बॉलीवुड सितारों ने इस महफ़िल की रौनक बढ़ायी और इस साल बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले फ़िल्मी सितारों को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया। वॉर्ड फंक्शन में गली ब्वॉय, वॉर और आर्टिकल 15 ने सबसे ज्यादा अवार्ड पर कब्जा किया। 
1576062476 ezgif.com webp to jpg (17)
जोया अख्तर को फिल्म गली ब्वॉय के लिए बेस्ट डायरेक्टर पॉपुलर का अवॉर्ड मिला।  भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स च्वॉइस के अवार्ड ने सम्मानित किया गया। बॉक्स ऑफिस की हिट मशीन आयुष्मान खुराना को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स चॉइस मेल का अवार्ड दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।