Shah Rukh Khan ने स्पेशल फैन को किस कर लुटाया प्यार, लोग बोले 'एक ही दिल कितनी बार जीतोगे' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Shah Rukh Khan ने स्पेशल फैन को किस कर लुटाया प्यार, लोग बोले ‘एक ही दिल कितनी बार जीतोगे’

हाल ही में एक ऐसा किस्सा हुआ जिसके बाद लोगों का प्यार शाहरुख खान के लिए और भी

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान फैंस के दिलो में बस्ते हैं। पूरी दुनिया में उनके चाहने वाले फैले हुए हैं। आप देश के किसी भी कोने में जाओ आपको SRK के फैंस मिल ही जाएंगे। खास बात तो ये है कि हर उम्र के लोग एक्टर को पसंद करते हैं। शाहरुख खान की बेशुमार फैन फोल्लोविंग का कारण सिर्फ उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनकी जिंदादिली भी है, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। 
1680937729 untitled design 5
हाल ही में एक ऐसा किस्सा हुआ जिसके बाद लोगों का प्यार शाहरुख खान के लिए और भी ज़्यादा बढ़ गया। दरअसल, गुरुवार को शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच आईपीएल मैच देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जो फिलहाल खूब वायरल हो रहा है। 
1680937738 shahrukhkhan21680854253
आपको बता दें, इस वीडियो में एक्टर अपने एक स्पेशल फैन से मिले। अब शाहरुख और फैन के बीच इस मुलाकात का वीडियो देख लोग एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे। आपको बता दें, ये वीडियो इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख का एक फैन उनसे मिलने के लिए पहुंचा है। 

फैन स्पेशली-एबल्ड है और व्हीलचेयर पर बैठा हुआ है। वहीं, शाहरुख अपने इस प्यारे फैन से हाथ मिलाते और उसे किस करते नज़र आ रहे हैं। इसके बाद फैन एक्टर को आई लव यू कहता है, जिसके जवाब में शाहरुख भी उसे आई लव यू कह देते हैं। इसके बाद शाहरुख खान अपने फैन और उसके साथ खड़ी महिला के साथ फोटो भी खिचवाते हैं। 

1680938079 dainikgomantak 2f2023 04 2f3064c89c 522c 44ff 97b3 13c8599c1a39 2fshahrukh khan and virat kohli 11
अब वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का दिल पिघल गया है। कई लोगों ने कहा है कि ये वीडियो देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए। तो कोई बोला इस इंसान से कैसे कोई नफरत कर सकता है। वहीं, एक यूजर ने कहा, SRK एक ही दिल कितनी बार जीतोगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।