उमंग 2022 में शाहरुख खान ने बाइक पर मारी ग्रैंड एंट्री, वीडियो देख फैंस के उड़े होश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उमंग 2022 में शाहरुख खान ने बाइक पर मारी ग्रैंड एंट्री, वीडियो देख फैंस के उड़े होश

मुंबई पुलिस के इवेंट उमंग 2022 में बॉलीवुड और टीवी जगत के नामी सितारों ने शिरकत की थी.

बॉलीवुड किगं शाहरुख खान ने लंबे अरसे बाद अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज
दिया। ज्यादातर इवेंट्स से गायब रहने वाले किंग खान ने हाल ही में मुंबई पुलिस के
वार्षिक कार्यक्रम उमंग में शिरकत की और तब से लेकर अब तक इस ग्रैंड नाइट से
सुपरस्टार की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
 शाहरुख
खान का एक वीडियो बहुत देखा जा रहा है जिसमें वह बाइक चलाते दिख रहे है ये वीडियो
सच में आपको हैरत में डाल देगा।

1656395330 283428284 679791613121802 5245663108379117579 n

शाहरुख ने मारी धमाकेदार एंट्री

1656395341 283722911 774490090349240 5862906397372879096 n

उमंग फेस्टिवल में किंग खान की मौजूदगी ने ही लोगों का दिल खुश कर दिया था। इस
इवेंट में सबसे ज्यादा शाहरुख खान ने ही लाइमलाइट बटोरी। इंस्टाग्राम पर शाहरुख
खान के एक फैन पर एक वीडियो शेयर किया है। किंग खान इस क्लिप में सफेद शर्ट और
काली पैंट पहने बाइक दौड़ाते दिख रहे हैं, अपने इस लुक में वह हमेशा की ही तरह
डैशिंग लग रहे हैं।

शाहरुख खान का धमाल

बॉलीवुड के बादशाह ने ना सिर्फ इवेंट में ग्रैंड एंट्री मारकर अपने फैंस को
हैरान किया। बल्कि उन्होंने इवेंट में डांस परफॉर्मेंस देकर फैंस को स्पेशल ट्रीट भी
दी। सोशल मीडिया पर शाहरुख के डांस परफॉर्मेंस के काफी वीडियो वायरल हो रहा हैं।
इन वीडियोज पर एक्टर के फैंस खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। उमंग 2022 में सुपरस्टार
ने अपने फेमस गानों पर डांस कर इवेंट में धमाल ही मचा दिया।

फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

1656395146 screenshot 1

1656395152 screenshot 2

1656395156 screenshot 3

1656395160 screenshot 4

शाहरुख खान के डांस वीडियो के बाद अब उनकी जबरदस्त एंट्री ने फैंस को दिल खुश
कर दिया है। पिछले काफी समय से फैंस किंग खान की एक झलक के लिए तरस गए थे। इस
वीडियो पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,
इंस्पिरेशन। वही दूसरे ने लिखा,
डॉन एक अन्य यूजर ने
तो शाहरुख खान को बाइक चलाता देख उन पर सलमान खान को कॉपी करने की बात कही।

वर्क फ्रंट की बात करें

1656395375 285711257 5400824873314007 6935041623627825480 n

शाहरुख खान जल्द ही पठान, जवान और डंकी में नजर आने वाले हैं। पठान के साथ
एक्टर पूरे 4 साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं, इस फिल्म में उनके
साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। जवान में एक्टर के साथ साउथ अभिनेत्री
नयनतारा लीड रोल में है। वहीं डंकी में पहली बार तापसी पन्नू और किंग खान रोमांस
करते दिखने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।