Girl in a jacket

शाहरुख खान मुस्लिम, बीवी गौरी हिंदू, तो बेटे आर्यन खान ने अपनाया कौन सा धर्म?

यह तो आप सब ही जानते हैं कि शाहरुख खान की शादी गौरी खान से हुई है जो

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस वक़्त जेल की सलाखों के पीछे कैद है। ड्रग्स मामले में गिरफ़्तारी के बाद उनका नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। उन्हें कोर्ट की तरफ से कोई राहत नहीं मिली। बता दे, आर्यन खान 2 अक्टूबर से ही हिरासत में हैं। क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के मामले में एनसीबी ने उन्हें अरेस्ट किया था जिसके बाद से ही वो सलाखों के पीछे दिन गुजार रहे हैं। शुक्रवार को उम्मीद थी कि आर्यन को जमानत मिल जाएगी। पर सारी आशाओं पर पानी फेरते हुए मुंबई की किला कोर्ट ने जमानत याचिका रद्द करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
1633759177 236354353 580214406327044 7966411720541862943 n
वही क्या आप जानते है कि ड्रग्स वाले मसले के अलावा भी एक आर्यन खान से जुडी एक बड़ी दिलचस्प बात है। आज हम आपको वही बताएंगे। दरअसल, यह तो आप सब ही जानते हैं कि शाहरुख खान की शादी गौरी खान से हुई है जो हिंदू हैं वहीं शाहरुख मुस्लिम हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि उनका बेटा आर्यन खान किस धर्म को मानता है ? आपको बता दे, एक बार किसी इंटरव्यू में गौरी से इस बारे में पूछा गया था कि उनके बच्चे किस धर्म को फॉलो करते हैं। 
1633759735 article 2019113165293219772000
इस सवाल के जवाब में गौरी ने बताया था कि उनके घर में सभी त्यौहार मनाए जाते हैं फिर चाहे वो ईद हो या दिवाली। गौरी ने इस दौरान आर्यन को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया था। गौरी ने बताया था कि आर्यन अपने पिता के बेहद क्लोज हैं और उनके नक़्शे कदम पर ही चलते हैं। गौरी कि माने तो, आर्यन खुद को मुसलमान मानते हैं। गौरी से इस इंटरव्यू के दौरान यह भी पूछा गया था कि वो शादी के बाद कन्वर्ट क्यों नहीं हुईं ? 

इस सवाल के जवाब में गौरी ने बताया था कि, ‘मैं शाहरुख का सम्मान करती हूं लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं कि मैं उनका धर्म अपना लूं, ठीक वैसा ही शाहरुख के साथ है।’

1633759054 shah rukh khans daughter suhana khan
आपको बता दें कि किंग खान ने भी एक बार किसी इंटरव्यू में रिलिजन से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा शेयर किया था। शाहरुख ने बताया था कि, ‘एक बार सुहाना के स्कूल का फॉर्म भरा जा रहा था, फॉर्म में एक जगह रिलिजन मेंशन करना था, सुहाना तब छोटी थीं और उन्होंने मुझसे पूछा कि पापा हमारा रिलिजन क्या है? तब मैंने उससे कहा था कि हम इंडियन हैं हमारा कोई रिलिजन नहीं है।’ बताते चलें कि ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आर्यन को अब तक जमानत नहीं मिली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।