शाहरुख खान के बर्थडे की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई,55वें जन्मदिन की रंगीन रही जश्न की शाम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शाहरुख खान के बर्थडे की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई,55वें जन्मदिन की रंगीन रही जश्न की शाम

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने बीती रोज दुबई में अपना 55वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने बीती रोज दुबई में अपना 55वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया है। अब इस जश्न की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। दरअसल एक्टर के परिवार के लोगों ने एसआरके की जन्मदिन पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। 
1604393726 1
सुहाना खान की कजिन आलिया चिब्बा ने कुछेक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं,जिसमें किंग खान के साथ उनका बेटा अबराम साथ में दिख रहा है। 
1604393735 5
इंटरनेट पर शाहरुख खान की बर्थडे की इन फोटोज में एक तस्वीर बेटी सुहाना खान के साथ में भी है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं पापा और बेटी दोनों कैमरे की ओर पोज देते नजर आ रहे हैं। 
1604393741 6
वहीं दुबई में सबसे ऊंचे टावर बुर्ज खलीफा पर भी बीती शाम शाहरुख के रंग में रंगा दिखा। इस दौरान यहां एक्टर के बर्थडे पर स्पेशल लाइटिंग की गई थी,जिसके गवाह खुद शाहरुख खान बने। वैसे बुर्ज खलीफा के सामने किंग खान ने खड़े होकर अपने बर्थडे के जश्न को जमकर एन्जॉए किया है। 
1604393752 7
शाहरुख के बर्थडे की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अलग-अलग फैन पेज ने शेयर किया है। इस शाम पर सुहाना खान की भी यह वाली तस्वीरें सामने आई है। 
1604393759 8
बुर्ज खलीफा के शानदार नजारे को खुद शाहरुख खान ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा,खुद को दुनिया के सबसे बड़े और लंबे स्क्रीन पर देखना बहुत ही सुखद है। मेरे फ्रेंड मोहम्मद अलावर  ने मुझे अपनी अगली फिल्म से पहले ही सबसे बड़ा स्क्रीन दे दिया। थैंक्स बुर्ज खलीफा और दुबई आप सबको प्यार।
1604393852 9
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्दी ही अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट करने वाले हैं। माना जा रहा है एक्टर अब सिद्घार्थ आनंद की फिल्म पठान में नजर आ सकते हैं। हालांकि अब तक शाहरुख खान का इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।