ईशा अंबानी के चैरिटी ऑक्शन इवेंट में बॉलीवुड सितारों ने लगाई रौनक, इस अंदाज में जुटाया गया धन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ईशा अंबानी के चैरिटी ऑक्शन इवेंट में बॉलीवुड सितारों ने लगाई रौनक, इस अंदाज में जुटाया गया धन

भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने चैरिटी इवेंट्स के लिए काफी मशहूर

भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने चैरिटी इवेंट्स के लिए काफी मशहूर है और हाल ही में उन्होंने अपने घर पर एक चैरिटी ऑक्शन इवेंट की मेज़बानी की।  इस इवेंट में कई कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए और इस इवेंट की रौनका और बढ़ा दी। 
1577088245 2
शनिवार को आयोजित इस इवेंट में बॉलीवुड सेलिब्रिटी सोनम कपूर, कियारा आडवाणी, स्वरा भास्कर ने शिरकत की वहीं अनिल कपूर,अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर और पत्नी सुनीता कपूर सहित अन्य सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक इस ऑक्शन का उद्देश्य जैसलमेर में एक नए गर्ल्स स्कूल के लिए धन जुटाना था। 
1577088240 1
ऑक्शन इवेंट में अनिल कपूर, पत्नी सुनीता कपूर,हर्षवर्धन, सोनम कपूर, आनंद आहूजा 
1577088269 2
शो में नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता।
1577088263 3
शो में किआरा आडवाणी, नेहा धूपिया और भूमि पेडनेकर।
इस इवेंट में सोनम ने काले रंग में खूबसूरत फ्रॉक पहने नजर आयी वहीं किआरा एक आकर्षक सफेद फ्रिल ड्रेस में दिखाई दी। इवेंट फंक्शन में देशमुख – रितेश और जेनेलिया, गौरी खान और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा भी मौजूद थीं।
1577088307 5
शो में अनिल कपूर की बेटी रिया, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर।
1577088315 6
इवेंट में करिश्मा कपूर और पत्नी जेनेलिया के साथ रितेश देशमुख।
1577088329 7
मनीष मल्होत्रा, अनुपमा चोपड़ा और सानिया मिर्ज़ा।
होस्ट ईशा ने मैटेलिक ग्रे-ब्राउन गाउन में नजर आयी, वहीं श्वेता लाल साड़ी में नजर आयी। जेनेलिया साटन साड़ी में बेहद आकर्षक नजर आयी। सानिया मिर्ज़ा, काली पैंट, ग्रे शर्ट और हल्के जैकेट के कॉम्बो में नजर आयी। स्वरा ने इस मौके के लिए लाल गाउन चुना। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।