एक्स बॉयफ्रेंड की वाइफ Hailey संग हंसते हुए पोज करते दिखी Selena Gomez, यूजर्स बोले- दुनिया अपने हीलिंग इरा में है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक्स बॉयफ्रेंड की वाइफ Hailey संग हंसते हुए पोज करते दिखी Selena Gomez, यूजर्स बोले- दुनिया अपने हीलिंग इरा में है

हाल ही में सेलेना और हेली लॉस एंजिल्स में स्टार्स एकेडमी म्यूज़ियम गाला में शिरकत करते हुए देखी

हॉलीवुड इंडस्ट्री का
जाना माना नाम हैं सेलेना गोमेज। सेलेना पॉप सिंगर के साथ-साथ एक्टिंग में भी
सक्रिय है। पिछले कई सालों से एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां
बटोर रही थी। बता दें कि सेलेना ने पॉप सिंगर जस्टिन बीबर को 2010 से 2018 तक डेट
किया गया था। इस बीच दोनों का कई बार ब्रेकअप भी हुआ। लेकिन कुछ समय बाद दोनों साथ
में नजर आ जाते थे।
2018 में दोनों
के ब्रेकअप के बाद जस्टिन को हेली का साथ मिला और दोनों ने शादी कर ली। जिसके बाद एक्ट्रेस
ने कई इंटरव्यू में बताया है कि वो पूरी तरह से टूट गई थी। अब सेलेना एक पार्टी
में जस्टिन की वाइफ हेली के साथ पोज करते देखी गई हैं।

1665983846 selena gomez 1200

हाल ही में सेलेना और
हेली लॉस एंजिल्स में स्टार्स एकेडमी म्यूज़ियम गाला में शिरकत करते हुए देखी गई।
इस इवेंट में बहुत से हॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे। लेकिन इस पूरे इवेंट में
चर्चा का विषय बना रहा सेलेना और हेली का एकसाथ फोटो के लिए पोज करना। जी हां,
दोनों ने इस इवेंट में एक-दुसरे संग कई तस्वीरें खिचवांई हैं। दोनों ने एकसाथ पोज करते
हुए अपने बीच सारे ड्रामा पर स्टॉप लगा दिया है। इन तस्वीरों को मशहूर फोटोग्राफर टायरेल
हैम्पटन ने क्लिक की है।

सोशल मीडिया पर दोनों की
तस्वीरें आग की तरह फैल गई है। दोनों को एकसाथ पोज करते हुए देख फैंस बिल्कुल
शॉक्ड है। कईयों को तो इस तस्वीर पर यकीन करना भी मुश्किल हो रहा है। तस्वीरों में
दोनों हंसते हुए पोज देती दिखाई पड़ रही हैं। सेलेना ने ब्लैक सूट पहन रखा है तो
हेली ने कट-आउट सेंट लॉरेंट गाउन को पहना हुआ है। तस्वीरों को देख फैंस ये निर्णय
नहीं ले पा रहे हैं कौन ज्यादा सुंदर दिख रहा है।

1665983909 image (1)

ट्वीटर पर दोनों की तस्वीर
जमकर वायरल हो रही है। लोग तस्वीरों को शेयर करते हुए तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे
हैं। एक यूजर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि सेलेना और हेली की यह तस्वीर
इतिहास के किताबों के लिए बनी है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सेलेना और हेली एकसाथ,
दुनिया अपने हीलिंग इरा में है।

1665984021 hailey bieber selena gomez reunion photos viral t

बता दें कि दोनों की दोस्ती
की शुरुआत एक पॉडकास्ट से हुई। हाल ही में हैली
कॉल हर डैडी में बात करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने सेलेना को लेकर कहा था कि दोनों
के बीच किसी भी तरह की नाराजगी नहीं है। मॉडल ने कहा कि,
यह सब सम्मान है। यह सब प्यार है। हममें से किसी के लिए
सम्मान के अलावा कुछ भी नहीं है। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं
, और मुझे लगता है कि [हमारे बीच] कोई नाराजगी नहीं है। मैं उनका सम्मान करती
हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।