बॉलीवुड की मल्टी-टैलेंटेड एक्ट्रेस कही जाने वाली आलिया भट्ट आज किसी भी पहचान की मौहताज नहीं हैं। दरअसल एक्ट्रेस आज अपने कामयाबी की उचाईयों पर हैं। एक्ट्रेस आज बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक हिट फिल्में दे रही हैं। लेकिन एक वक़्त ऐसा भी था जब आलिया को काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था। जहां आलिया अपने पहले ही ऑडिशन में बुरी तरह से रिजेक्ट हो गयी थी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा हैं।

दरअसल 18 साल की उम्र में आलिया भट्ट ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। भले ही आलिया की ये पहली फिल्म थी लेकिन इस फिल्म से पहले भी आलिया ने कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया था। जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा हैं। क्या आप जानते हैं की गंगूबाई और हाईवे जैसी फ़िल्में करने वाली आलिया भट्ट ने सबसे पहले किस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था?

अगर नहीं जानते हैं तो आपको जानकर हैरानी होगी की आलिया ने अपना पहला ऑडिशन रणबीर कपूर की मूवी के लिए दिया था। जी हां, साल 2009 में आलिया ने पहली बार फिल्म ‘वेक अप सिड’ के आयशा के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, जिसमें शायद वह सिलेक्ट नहीं हो पाई थीं और फिर ये रोल कोंकणा सेन शर्मा को मिल गया था।


उस समय आलिया सिर्फ 16 साल की थीं और उनके चेहरे पर मासूमियत साफ झलक रही थी। डार्क ब्लू कलर की जींस के साथ ब्लैक एंड व्हाइट कलर के स्ट्राइप्ड टॉप में आलिया बेहद क्यूट लग रही थीं। हालांकि, उस फिल्म के लिए उन्हें कास्ट नहीं किया गया था। वही अब आलिया के इस वीडियो पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- ‘भगवान का शुक्र है कि इसे चुना नहीं गया, वरना वो वेक अप सिड को भी बर्बाद कर देती।’




वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- ‘ये राहा की मम्मी है, कौन कह सकता है’? वही एक यूजर ने तो कमेंट कर यह तक लिख दिया हैं की- ‘भगवान का शुक्र हैं की कोंकणा सेन ने वेक अप सीड किया’ वही अब इस तरह के कमेंट कर यूजर्स लगातर एक्ट्रेस को ट्रोल करते दिख रहे हैं।


















