माधुरी दीक्षित के नए घर ने उड़ाए सबके होश, नया पता जानने को बेकरार हुए लोग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

माधुरी दीक्षित के नए घर ने उड़ाए सबके होश, नया पता जानने को बेकरार हुए लोग

माधुरी दीक्षित कुछ दिनों पहले अपनी वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ को लेकर सुर्खियों में थीं। इस वेब

90 के दशक की बेहद पॉपुलर और मशहूर हीरोइन माधुरी दीक्षित ने एक दशक से ज्यादा
समय तक इंडस्ट्री पर राज किया। इतने सालों बाद आज भी वो लाखों दिलों की धड़कन है। माधुरी
को केवल उनकी एक्टिंग बल्कि डांस के लिए भी जाना जाता है। माधुरी एक बेहतरीन डांसर
है वो अक्सर अपनी डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

1647941145 aavlaps

कहा जाता है कि माधुरी ना केवल एक सुंदर चेहरे की मालकिन है बल्कि उनका दिल भी
उतना ही सुदंर है। शादी के बाद वह अमेरिका शिफ्ट हो गई थी, लेकिन पिछले कुछ सालों
से उनका पूरा परिवार मुंबई में ही रह रहा है। माधुरी ने मुंबई में अपना एक नया
आशियाना बनाया है, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

1647941200 www

माधुरी का अपार्टमेंट मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में 29वें फ्लोर पर है। जहां
से सनसेट और सनराइज का अद्भुत नजारा दिखता है। जैसा की सभी जानते है कि मुंबई रात के
मुकाबले दिन में कई ज्यादा सुंदर दिखता है। 29वें फ्लोर से तो रात में सपनों की
नगरी का एक अलग ही रूप दिखता है। ये अपार्टमेंट 5500 स्क्वॉयर फीट में फैला हुआ
है। इस घर की सबसे खास बात ये है कि यहां से समंदर का नजारा ठीक सामने दिखाई देता
है।

1647941174 capture

माधुरी के घर को केवल 45 दिनों की मेहनत से डिजाइन किया गया है। इसे
आर्किटेक्ट अर्पूवा मेहता ने कड़ी मेहनत से इसकी काय पलट की है। माधुरी और उनके
पति श्रीराम नेने की मन के मुताबिक पूरे घर को सजाया गया है। अपूर्वा का कहना है
कि माधुरी इतनी बड़ी स्टार है लेकिन उसके बावजूद वो जमीन से जुड़ी हुई हैं और ये
देखकर हैरान रह गईं।

बता दें कि ये घर माधुरी दीक्षित नेने ने लीज पर लिया है, जिसका हर महीने का
किराया 12.5 लाख रूपये है। वैसे तो माधुरी ने काफी सालों पहले ही बड़े पर्दे से
दूरी बना ली है लेकिन उन्हें टीवी शोज में जज के रुप में काफी पंसद किया जाता है।

हाल ही में माधुरी दीक्षित वेब सीरीज द फेम गेममें नजर आई थीं,  जिसमें उन्होंने अनामिका नाम की ऐक्ट्रेस का
रोल निभाया
था। जो कहने को तो बहुत बड़ी स्टार है, लेकिन उसकी जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं है। इसमें माधुरी के अलावा संजय कपूर,
मानव कौल, गगन अरोड़ा सहित कई स्टार्स मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।