अर्जुन रामपाल के बेटे की क्यूटनेस देख हार बैठेंगे दिल, मम्मी के साथ दिखी क्यूट बॉन्डिंग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अर्जुन रामपाल के बेटे की क्यूटनेस देख हार बैठेंगे दिल, मम्मी के साथ दिखी क्यूट बॉन्डिंग

बॉलीवुड के होनहार एक्टर में से एक कहे जाने वाले अर्जुन रामपाल इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही

बॉलीवुड के होनहार एक्टर में से एक कहे जाने वाले अर्जुन रामपाल इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं। एक्टर भले ही चुनिंदा फ़िल्में करते हैं लेकिन उनके फैंस उनके किरदार को खूब पसंद करते हैं। वही एक्टर की प्रोफ़ेशनल लाइफ के बारे में तो अधिकांश लोग जानते होंगे। लेकिन आज के इस रिपोर्ट में हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ यानी की उनके क्यूट से परिवार के बारे में बात करने जा रहे हैं। एक्टर के बेटे की क्यूटनेस देख आप भी दिल हार बैठेंगे। 
1671600044 279285447 996779424286308 5892044406607471431 n
दरअसल हाल ही में अर्जुन रामपाल के बेटे को स्पॉट किया गया हैं। जहां दोनों का अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। अर्जुन रामपाल के बेटे अरिक रामपाल हो हाल ही में उनकी मां गैब्रिएला के साथ स्पॉट किया गया। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस एक्टर के बेटे की क्यूटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसकी तुलना करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान से भी कर रहे हैं। वीडियो में अरिक अपनी मां के साथ गुब्बारा खरीदते हुए दिखाई दिए। 

इस वीडियो में अरिक की मासूमियत साफ झलक रही है। बता दें, अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला 2018 में अरिक के पेरेंट्स बने थे। हालांकि इस कपल ने अब तक शादी नहीं की है। वहीं अर्जुन ने शादी के 20 साल बाद मेहर जेसिया से तलाक लेने का फैसला किया था, जिनसे उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं।
1671600120 screenshot 20210623 133239 01
वही अब अरिक की क्यूटनेस और उनकी मासूमियत को देख फैंस ढेरो प्यार लुटा रहे हैं। और दोनों मां बेटे का अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। 
1671600160 screenshot 20210623 133231 01
फैंस इसपर खूब कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जहां लोग कमेंट कर यह भी कहते हुए दिख रहे है की क्यूट मां का क्यूट बच्चा।वही इस तरह के ढेरो कमेंट कर फैंस प्यार जताते हुए दिखाई दे रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।