मलाइका अरोड़ा का कर्वी फिगर देख करीना कपूर खान ने कह दी ऐसी बात, दंग रह गए फैंस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मलाइका अरोड़ा का कर्वी फिगर देख करीना कपूर खान ने कह दी ऐसी बात, दंग रह गए फैंस

मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर

बॉलीवुड अभिनेत्रियां
करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा सभी काफी क्लोज फ्रेंड्स
हैं। ये चारों ज्यादातर एक साथ वेकेशन मनाते और पार्टी करते स्पॉट होते हैं। वहीं
ये गर्लगैंग बॉलीवुड में काफी फेमस है कोई भी पार्टी हो या इवेंट ने चारों के बिना
अधूरा रहता है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इनकी बॉन्डिंग देखने को मिलती रहती है। एक
दूसरे की पोस्ट पर ये लोग काफी प्यार लुटाती हैं लेकिन इस बार करीना कपूर ने
मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट पोस्ट पर कॉमेंट कर एक्ट्रेस की पोल खोल दी है।

Bye Bye Monday Blues'! Malaika Arora's Yellow Looks Will Brighten Up Your  Day

दरअसल, मलाइका
अरोड़ा ने अपने ऑफिशिलय इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना नया वीडियो शेयर किया है। अपने
इस वीडियो को एक्ट्रेस ने स्लो मोशन मोड में पोस्ट किया है साथ ही कैप्शन में
लिखा,
स्लो-मोशन में हर चीज अच्छी लगती है।साथ ही उन्होंने हैशटैगरील्स भी लिखा है। इस वीडियो में वह ब्लू और
ग्रीन कलर के स्टाइलिश आउटफिट में काफी ग्लैमरस लग रही हैं।

 मलाइका का ये वीडियो
उनके दोस्तों और फैंस को काफी पसंद आया है और वो वीडियो पर जमकर प्यार भी लुटा रहे
हैं। वहीं अभिनेत्री की वीडियो पर उनकी दोस्त और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने
कॉमेंट कर लिखा,
आपने जो बर्गर और मिठाइयां खाई हैं, वह कहीं नजर नहीं
आ रही हैं।
बेबो के कमेंट पर मलाइका अरोड़ा ने रिएक्शन दिया है और ढेर
सारे लाफिंग इमोजी पोस्ट किए हैं। मलाइका की पोस्ट पर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे
रहे हैं।

1665832948 1
1665832958 2
1665833010 fcaa5fed 757a 4de1 b356 e60598f9bbbd

48 साल की मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस से हर बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर
देती हैं। मलाइका आए दिन अपनी वर्कआउट वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। वही
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की जिम जाते हुए वीडियो वायरल होती रहती है जिनमें वो
अक्सर अपनी वॉक के लिए ट्रोल होती है। हालांकि फिटनेस के मामले में मलाइका का कोई
जवाब नहीं है वो इस उम्र में भी खुद को काफी फिट रखती हैं।

Kareena Kapoor visits Malaika Arora as she recovers“>

मगर उनकी दोस्त करीना के कॉमेंट ने बता दिया है कि मलाइका कितनी बड़ी फूडी है
और वो बर्गर और आइसक्रीम की तो बहुत शौकिन है और उन्हें खाने का वो एक भी मौका
नहीं छोड़ती है लेकिन उसके बावजूद वो खुद काफी फिट रखती हैं और अपनी फिटनेस से
अपने फैंस को इंप्रेस भी करती हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी हर फोटो और वीडियो में अपना
कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।