अपने रिसेप्शन में पीएम मोदी को देखकर,अनुष्का ने बनाया कुछ ऐसा मुँह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अपने रिसेप्शन में पीएम मोदी को देखकर,अनुष्का ने बनाया कुछ ऐसा मुँह

NULL

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा अभी हाल ही में एक दूसरे के हम सफर बने हैं। विरुष्का की शादी 11 दिसंबर को इटली के मिलान शहर में हुई थी। इस शादी में दोनों के घरवाले और बेहद करीबी लोग ही शमिल हुए थे।

Anushka & Virat

देश लौटने के बाद दोनों की रिसेप्शन पार्टी 21 दिंसबर को दिल्ली के ताज होटल में हुई वहीं दूसरी रिसेप्शन सेरेमनी 26 दिसंबर को मुंबई में होगी। अपने ग्रैंड रिसेप्शन सेरेमनी में विराट और अनुष्का ब्लैक-रेड के कॉम्बिनेशन में दिखे।

Anushka & Virat विराट ने जहां ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी वहीं अनुष्का ने रेड-गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई नजर आई। अनुष्का ने गले में चोकर हार और बड़े ईयर रिंग्स भी पहन रखे थे।

Anushka & Virat गुरुवार यानी 21 दिंसबर को दिल्ली के ताज होटल में हुए दोनों के रिसेप्शन में कई नामी हस्तियों ने शिरकत की। बता दें कि विराट-अनुष्का की शादी के ग्रैंड रिसेप्शन में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों का रिएक्शन देखने लायक था।Anushka & Virat विराट और अनुष्का के गै्रंड रिसेप्शन जो कि दिल्ली के ताज होटल में रखा गया था वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शमिल हुए और वहां पर मौजूद सभी लोग काफी हैरान थे। पार्टी की होस्ट अनुष्का को भी इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था कि प्रधानमंत्री खुद उनके रिसेप्शन में पहुंचे हैं।

Anushka & Virat इसलिए जैसे ही अनुष्का ने एक दम से मोदी जी को देखा उन्होंने सरप्राइज होकर मुंह पर हाथ रख लिया। प्रधानमंत्री विराट-अनुष्क के रिसेप्शन में ग्रे कलर के सूट में पहंचे। और उन्होंने वहां पर कपल को गिफ्ट में रेड गुलाब का फूल दिया।

पार्टी में पहले कपल ने पीएम मोदी के साथ फोटो क्लिक करवाई और फिर फैमिली ने भी पीएम मोदी के साथ फोटो क्लिक करवाई।


विरुष्का को विश करने के बाद पीएम मोदी स्टेज पर खड़े विराट की बड़ी बहन के बच्चों से मिलने पहुंच गए। बच्चों के पास पहुंचकर पीएम ने उनसे बात की। इस दौरान दोनों बच्चों ने मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Anushka & Virat

जब मोदी बच्चों से मिल रहे थे इस दौरान विराट-अनुष्का हैरान होकर खुशी से उन्हें देख रहे थे। इसके बाद मोदी ने पूरी फैमिली के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

Anushka & Virat गौरतलब है कि बुधवार शाम विराट और अनुष्का ने खुद पीएम मोदी जी को जाकर रिसेप्शन का न्यौता दिया था। मोदी ने इस दौरान इन न्यू मैरिड कपल को शुभकामनाएं भी दी थीं। वहां मीडिया में भी इस खबर ने खूब सुर्खिंया बटोरी थी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।