शकीरा संग निक को बेली डांस करता देख प्रियंका चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस रोक नहीं पा रहे हंसी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शकीरा संग निक को बेली डांस करता देख प्रियंका चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस रोक नहीं पा रहे हंसी

प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो अपनी स्टोरी में शेयर किया है, जिसमें उनके पति निक जोनस नजर आ

भले ही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से अब हॉलीवुड का रुख कर लिया है
लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है। एक्ट्रेस अपनी लाइफ
से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने पति निक
जोनस का एक मजेदार वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जिसे देखकर वह खुद अपनी हंसी
नहीं रोक पा रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए देसी गर्ल ने एक नोट भी लिखा है।

1656503668 278641570 542508040625937 1188304495563879681 n

प्रियंका के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो
इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में वह शकीरा के साथ
बेली डांस कर रहे हैं। पॉप स्टार शकीरा ने निक को बेली रोल स्टेप करने की चुनौती
दी है
, जिस पर निक इसे स्वीकार
कर लेते हैं। वीडियो में शकीरा निक जोनस को कुछ स्टेप्स सिखाने की कोशिश करती हैं।
निक शकीरा को कॉपी भी करते हैं
, लेकिन वह इसमें
विफल रहते हैं।

जिसके बाद निक कहते हैं कि देखो मेरा शरीर यह नहीं कर रहा है। इस पर वहां शो
में मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते।
निक ने इस वीडियो को में
शकीरा कह रही हैं कि वो निक के डांस को देखने के लिए पैसे भी देने के लिए तैयार
हैं। निक और शकीरा का यह वीडियो काफी फनी है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी
नहीं रोक पा रहा है।

1656503676 screenshot 1

ऐसे में निक की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा
स्टोरी पर अपने पति निक का यह फनी वीडियो शेयर किया है इसी के साथ स्माइली और
हार्ट इमोजी शेयर करते हुए लिखा,
तुम्हारी कोशिश
के लिए तुम्हें
A ग्रेड मिलेगा बेबी। देसी गर्ल भी अपने पति का बेली डांस देखकर अपनी हंसी नहीं
रोक पा रही हैं।

1656503684 289232196 918930252291962 2572656670505976510 n

बता दें कि इसी साल निक और प्रियंका के घर बेटी ने जन्म लिया है। दोनों सरोगेसी
की मदद से माता-पिता बने हैं। हाल ही में फादर्स डे पर अभिनेत्री ने निक और अपनी
बेटी मालती मैरी की क्यूट पैरों की झलक फैंस के साथ शेयर की थी। जिसे फैंस ने काफी
पसंद किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।