Deepika Padukone का एयरपोर्ट लुक देख यूजर्स ने जमकर उड़ाया मज़ाक, बोले बर्फ पड़ रही है क्या? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Deepika Padukone का एयरपोर्ट लुक देख यूजर्स ने जमकर उड़ाया मज़ाक, बोले बर्फ पड़ रही है क्या?

वैसे तो दीपिका के एयरपोर्ट लुक बेहद मशहूर हैं। एक्ट्रेस ट्रेवल करते हुए क्या पहनती हैं उसपर पूरी

बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार दीपिका पादुकोण हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। आपको बता दें, वैसे तो दीपिका के एयरपोर्ट लुक बेहद मशहूर हैं। एक्ट्रेस ट्रेवल करते हुए क्या पहनती हैं उसपर पूरी दुनिया की नज़र टिकी रहती हैं। मगर इस बार एक्ट्रेस अपने लुक की वजह से ही ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। अब दीपिका के ऑउटफिट को देख हर कोई उनका मज़ाक उड़ा रह है। 
1681293875 883ad04b97cc291525b76278ad096f06c3486
आपको बता दें, इस वक़्त सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एयरपोर्ट पर दिखाई दी दीपिका डबल थर्मल पहने नज़र आईं। उन्होंने न सिर्फ हाई नेक वाला फुल स्लीव वूलेन टॉप पहना हुआ था, बल्कि ऊपर से रेड कलर की एडिडास जैकेट भी पहनी हुई थी। 
1681293905 deepika padukone
वहीं, अप्रैल की भरी गर्मी में दीपिका पादुकोण को इस आउटफिट में देखकर हर कोई हैरान रह गया। ज़्यादातर लोग इस वीडियो को देखने के बाद खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ‘कैसे वो साल भर हर समय ट्रेंच कोट, बॉम्बर जैकेट और टर्टल नेक स्वेटर पहनती है और क्या मुंबई एक गर्म शहर नहीं है? ये NYC या लंदन या यूरोप में कहीं और नहीं है।’ तो एक शख्स लिखता है, ‘मुझे जनना था इनको हमेशा थंडी ही लगता रहता है क्या। जब भी देखो तो जैकेट में ही नजर आती है।’

एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ये तो अपने आपको कुछ ज्यादा ही हॉलीवुड की एक्ट्रेस समझ बैठी है।’ तो कोई बोला, ‘दोस्तों कहीं वो अपना बेबी बंप तो नहीं छिपा रही है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘अरे बाबा, इंडिया के कौन से हिस्से में इतनी ठंड पड़ रही है।’ एक ने कमेंट किया, ‘सारी दुनिया की ठंड इसी को लगती है।’ 

1681293929 wcaa3jqjrvhklblikjmkhibcla
वहीं, बात अगर दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की करें तो आखिरी बार वो शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ में नजर आई थीं। इसके अलावा फिल्म टाइगर वर्सेज पठान में भी दीपिका पादुकोण के होने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा वो ‘प्रोजेक्ट-के’ में भी नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।